जिला पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मूल बजट सर्वसम्मति से पारित

0
17

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिला पंचायत अमेठी के सभागार में शिवकली मा0 अध्यक्ष महोदया एवं प्रभुनाथ,मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें रवीन्द्र कुमार गुप्ता अपर मुख्य अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई, इसके पश्चात वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मूल बजट व चालू वित्त वर्ष के लिए पुनरीक्षित बजट रखा गया, जिसपर सदन द्वारा चर्चा के उपरान्त सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के बीच विकास कार्यो की भी चर्चा की गई। बैठक में अन्त में अमेठी कोतवाली के बारामसिया तिराहा के पास बुलेरो और ट्रक की टक्कर में मारे गये 06 लोगों के प्रति सदन द्वारा शोकसंवेदना व्यक्त की गई। उक्त बैठक में श्री मंयकेश्वर शरण सिंह मा0 विधायक तिलोई, श्री राकेश प्रताप सिंह मा0 विधायक गौरीगंज, जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्री प्रभुनाथ,मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।