2 ईनामी बदमाशों को रामपुर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, नाबालिग की हत्या का पर्दाफाश

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी है। दोनों अपराधियों पर 25,000 का इनाम था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। अपराधियों ने एक हफ्ते पूर्व एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के बाद हत्या कर दी थी। साथ ही पुलिस ने नाबालिग की हत्या का खुलासा कर दिया है।

रामपुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में बदमाश बब्बू बेग पुत्र याकूब बेग, ईसारूद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम मित्तरपुर थाना शाहबाद गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने थाना शाहबाद इलाके में एक सप्ताह पूर्व नाबालिग युवती की हत्या की घटना का खुलासा भी किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *