[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर :कुशीनगर जनपद मे गणतंत्र दिवस की 71 वे वर्षगांठ पर सरकारी व अर्द्धसरकारी प्रतिष्ठानो पर हर्षोउल्लास वातावरण मे ध्वधारोहण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चो ने प्रभातफेरी निकाली और स्कूलो मे सांस्कृतिक कार्यक्रमो की पूरे दिन धूम रही। वही भारतमाता की जय,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस,महात्मा गांधी,सरदार भगत सिंह अमर रहे के गगनभेदी के नारो समेत वन्देमातरम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो चला था। इस अवशर पर जिलाधिकारी डा अनील कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट मे,मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन मे जनपद न्यायधीश ने दीवानी न्यायालय मे झंडारोहण किया।
जिलाधिकारी डा.अनील कुमार सिंह ने झंडारोण पश्चात अपने अपने सम्बोधन मे कहाकि हमे बड़ा ही गर्व है कि आज हम गणतंत्र दिवस का पर्व पुरे उल्लास के मना रहे है। यह आजादी हमे उन विर महापुरूषो के अथक प्रयास से मिला है जिन्होने इस देश के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये हमे भी उनके पद चिन्हो पर चलकर उनके सपनो को साकार करना होगा तभ्ळाी सच्चे मायने मे उनके प्रति श्रद्वांजलि होगी। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार पुरे प्रदेश मे समग्र विकास हेतू कृत संकल्प है और इस दिशा मे हम सभी को गम्भीर होकर प्रयास करना होगा। उन्होने कहा कि जनपद स्तर पर जब तक विकास कार्यो का गुणवत्तापुर्ण क्रियान्वयन नही होगा तब तक प्रदेश स्तर पर शासन की मंशानुरूप विकास परिलक्षित नही होगा। इसके लिए हम सभी अधिकारी/कर्मचारी पुरी निष्ठा व इमानदारी से कार्य कर जनपद/प्रदेश के विकास मे अपना योगदान दे। इस अवशर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी।
जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर मे वृक्षारोपण भी किया गया तथा कलेक्ट्रेट स्थित सभागार मे जनपदके 25 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवशर पर उन्होने समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को कभी भी किसी प्रकार की समस्या संज्ञान मे आने पर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने की बात कही।
पुलिस लाईन मे गणतंत्र दिवस के मौके पर ही डीएम डा अनील कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचकर
झंडारोहण किया तत्पश्चात परेड की सलामी लेने उपरान्त डा सिंह ने अपने सम्बोधन मे सभी जनपद वासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए देते हुये कहा कि भारत के उन विर सपूतो ने जो आजादी के लिये त्याग,बलिदान दिये उनके प्रति सच्ची श्रद्वा सुमन अर्पित की गयी। उन्होने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,नेता जी सुभास चन्द्र बोस,सरदार भगत सिंह, असफाकुल्लाह खां आदि ने जो कुर्बानिया देश के लिए दिने उन्ही की बदौलत हमारा देश सम्पुर्ण राष्ट्र का दर्जा प्राप्त हुआ।
इस अवशर पर विशेष अतिथि के रूप मे जिला अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियो,सिपाही व कर्मचारियो को विशिष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर सेन्ट्रल इंटर कालेज पडरौना,गीता इंटरनेशनल विद्यालय,शारदा आदर्श शिशु विद्यालय,प्राथमिक विद्यालय
माडल रवीन्द्रनगर,नवोदय विद्यालय,प्रभात तारा स्कूल मोती छापर के बच्चो ने पुलिस लाईन मे मनोहारी एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमे प्रथम व द्वितीय तथा तृतीय स्थान विजयी प्रतिभागियो को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार के रूप मे शिल्ड वितरित किया गया साथ ही जिलाधिकारी द्वारा प्रा0वि0 माडल रवीन्द्र नगर के बच्चो से गौरवान्वित होते हुये पुरस्कार के रूप मे स्पेशल पुरस्कार दिया गया।
जनपद के विभिन्न मदरसो मे भी मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
पडरौना, कुशीनगर। 71 वे गणतंत्र दिवस की धुम जहां सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयो,प्रतिष्ठानो मे देखने को मिली वहीं जनपद के विभिन्न मदरसो मे भी मिली जहां तिरंगा झंडा फहराया गया और देश के आजादी मे कुर्बानी दिये वीर सपूतो को भी याद किया गया। पडरौना नगर से सटे बसहिया बनबीरपुर के मकतब मे फहराया गया तिरंगा झंडा वहीं मदरसा अरबिया अहसले सुन्नत गुलसने रजा सांढ़ी खुर्द बंजारापाट्टी मे ग्राम प्रधान भुपेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा,कसया,हाटा, रामकोला,कप्तानगंज,खड्डा, सेवरही,तमुकही के,अलावा ग्रामीण क्षेत्रो मे लक्ष्मीपुर, नरायनपुर,मलुकही, टेकुआटार,अहिरौली सहित तमाम मदरसो पर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडारोहण किया गया।
