RSS Chief: इंडिया नहीं भारत का करें उपयोग, हिन्दू करते सभी की आस्था का सम्मान

admin
By admin
2 Min Read

RSS Chief: असम के माजुली में आयोजित पूर्वोत्तर संत मणिकंचन सम्मेलन-2023 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने इंडिया बनाम भारत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से अपील की वह अधिक से अधिक भारत का उपयोग करें। हमारा उद्देश्य भारत की प्रगति है न की देश को अमेरिका और चीन जैसा बनाने की।

आरएसएस प्रमुख ने कहा- हमारा उद्देश्य भारत को अमेरिका और चीन जैसा बनाने का नहीं है। बल्कि उसे भारत के रूप में समृद्ध बनाना है। भारत – भारत जैसा रहे इस दिशा में हमने कदम उठाया है। हम आगे बढ़ रहे हैं, हमारा विकास हो रहा है। हमारी शिक्षा हमारी मातृभाषा में है। अब इसका हिस्सा आदिवासी भाषाएं भी होंगी। हम बार-बार मेक इन इंडिया की बात कर रहे हैं। मैं उन लोगों से कहना चाहता हूँ वह इंडिया की जगह भारत का उपयोग करें। उनको ऐसा करना चाहिए। आज उत्तर से लेकर दक्षिण तक के लोग आपस में जुड़े हैं। इसका एक मात्र कारण हमारा धर्म है। धर्म ने लोगों को आपस में जोड़ा है।

उन्होंने आगे कहा- हिन्दू धर्म सभी को सम्मान करना सिखाता है। वह बताता है कि आप अपने सांस्कृतिक मूल्यों पर अडिग रहें। अपने धर्म का पालन करें। अपने धर्म के साथ चलें। लेकिन किसी अन्य की आस्था में बाधा न बनें। क्योंकि हिन्दू धर्म सभी की पूजा पद्धति का सम्मान करना सिखाता है सभी से जुड़ना सिखाता है और सभी को एक दूसरे से जोड़कर रखना सिखाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *