सोशल मीडिया पर बैन हुआ न्यूज़ का प्रसारण

admin
By admin
1 Min Read

सोशल मीडिया लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाती है। लोग सोशल मीडिया पर समाचारों को पढ़ते हैं और उसको खूब शेयर भी करते हैं। लेकिन अब कनाडा ने एक नए नियम के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम को समाचार प्रकाशक को समाचार के बदले पैसे देने होंगे। मेटा ने कनाडा के इस कानून का विरोध किया है और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समाचार के प्रकाशन को बैन कर  दिया है। 

कनाडा का यह नया कानून सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए लागू किया गया है। मेटा की तरह इस कानून को गूगल ने भी चेतावनी दी है। कनाडा में ऑनलाइन समाचार अधिनियम पेश किया गया है इस नियम में कनाडाई मीडिया का समर्थन किया गया है। नए नियम के मुताबिक़ सोशल मीडिया पर समाचार शेयर करने के लिए सोशल मीडिया को समाचार प्रकाशक को भुगतान करना होगा। 

मेटा ने कहा – अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कोई खबर नहीं देख पायेगा। मेटा इसके लिए मीडिया संस्थानों को कोई भुगतान नहीं करेगा। मेटा ने कनाडा की खबरों का प्रसारण मेटा पर रोक दिया है और सभी लिंको को ब्लॉक कर दिया गया है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *