VIDEO : शाहरूख ने 3 हजार रुपए के लिए दोस्त की बेरहमी से कर दी हत्या, दिल दहलाने वाला वीडियो देखें !

0
12

देश की राजधानी दिल्ली से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। बताया जा रहा है कि एक दोस्त ने   तीन हजार रूपये के लिए दोस्त की चाकु से गोदकर हत्या कर दी। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक ने अपने दोस्त शाहरूख से कई महीने पहले तीन हजार रूपये उधार लिये थे। जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। दोनों के बीच कई बहसबाजी और झगड़ा भी हुआ था। 

लेकिन आज जब झगड़ा हुआ तो शाहरूख ने अपने दोस्त युसुफ पर चाकु से हमला कर हत्या कर दी। वायरल हो वीडियो में साफ देखा जा सकता है। दुकान के सामने युसूफ पर चाकू से लगातार हमला कर रहा है। 

इसी दौरान कुछ लोग हिम्मत दिखाते हुए हत्यारे को पकड़ लेते है। वहीं लाठी से उसके हाथों पर मारकर चाकू छीन लेते हैं। एक शख्स लाठी से पीटकर आरोपी को घायल कर देता है। कुछ ही देर बाद सड़क पर आरोपी और मृतक दोनों बेहोश होकर गिर पड़ते हैं।  घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।