Home Blog Page 2396

भारतीय टीम उतरी बापू के सम्मान में काली पट्टी बांधकर

0

[object Promise]

बेंगलुरू। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में अपने बाजूओं पर काली पट्टी बांधकर मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी। बापू का शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 86 साल के थे।

भारतीय टीम के खिलाड़ी एक टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर डालने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले पूर्व भारतीय टेस्ट आलराउंडर रमेशचंद्र गंगाराम ‘बापू’ नाडकर्णी के निधन पर उन्हें सम्मान देने के लिए अपने बाजूओं पर यह काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे।

नाडकर्णी बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर थे। उन्होंने 1955 से लेकर 1968 तक भारत के लिए 41 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 1414 रन बनाने के अलावा 88 विकेट भी हासिल किए थे। नाडकर्णी ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर गेंदबाजी की थी।

नाडकर्णी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। अबतक के सबसे किफायती गेंदबाज रहे नाडकर्णी ने अपने टेस्ट करियर में 9165 गेंदें फेंकी, जिसमें उन्होंने केवल 2559 रन ही खर्च किए थे।

आतंकियों को लिखा था गिरफ्तार DSP देविंदर सिंह ने खत, मामले की होगी जांच

[object Promise]

नई दिल्ली । खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने आतंकवादियों के साथ सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर के पुलिस उपाधीक्षक देविंदर सिंह द्वारा कई वर्ष पहले लिखे गए एक पत्र के बारे में पता लगाया है।

देविंदर की ओर से 2005 में लिखे गए इस पत्र में दिल्ली पुलिस द्वारा कश्मीर से दिल्ली की ओर से जा रहे दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर पकड़े गए चार आतंकवादियों में से एक के लिए ‘सुरक्षित मार्ग’ के लिए कहा गया था।

सिंह को हाल ही में आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह भी पता चला है कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु ने अपने अधिवक्ता को लिखे पत्र में सिंह केनाम का उल्लेख किया था।

सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अब सिंह के 2005 के पत्र की भी जांच करेगी।

आईबी के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 1 जुलाई, 2005 को गुरुग्राम-दिल्ली सीमा से चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 50,000 रुपये की नकली मुद्रा के अलावा हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ था।

चार आतंकवादियों में से दो की पहचान साकिब रहमान उर्फ मसूद और हाजी गुलाम मोइनुद्दीन डार उर्फ जाहिद के रूप में हुई थी।

एक सूत्र ने कहा, “जांच के दौरान पुलिस ने पालम एयर बेस का एक स्केच और साथ ही डार से सिंह द्वारा लिखा गया एक पत्र भी जब्त किया।”

सूत्र ने कहा, “पत्र सिंह द्वारा हस्ताक्षरित किया गया था, जो उस समय जम्मू एवं कश्मीर में सीआईडी के डिप्टी एसपी थे, ने कहा कि पुलवामा के निवासी डार को पिस्तौल (पंजीकरण संख्या के.14363) और एक वायरलेस सेट ऑपरेशन ड्यूटी के लिए ले जाने की अनुमति है।”

सूत्र ने कहा कि इस पत्र में सभी सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी सत्यापन के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करने को कहा गया था।

खास बात यह है कि यह पत्र सिंह के लेटर पैड पर लिखा गया था।

सूत्र ने आगे कहा कि डार की गिरफ्तारी के एक हफ्ते बाद दिल्ली पुलिस श्रीनगर गई और उसके घर पर छापा मारा जहां से उन्होंने 10 अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) ग्रेनेड और एक वायरलेस सेट बरामद किया।

इसके अलावा पुलिस टीम ने साहिब रहमान की श्रीनगर स्थित दो मंजिला इमारत से एक एके-47, 2 मैगजीन, 130 जिंदा कारतूस, दो हथगोले और तीन यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद किए थे।

सूत्र ने कहा कि अदालत में अपनी चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि डार और रहमान ने खुलासा किया था कि वे पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के निर्देशों के अनुसार काम कर रहे थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अपने सहयोगियों और उनके पास रखे हथियारों और गोला-बारूद के बारे में भी जानकारी दी थी।

24 घंटे में वापसी पर टोल नाकों पर मिलने वाली छूट बंद

[object Promise]

टोल नाकों पर नकद भुगतान पर 24 घंटे में वापसी पर छूट को NHAI ने समाप्त कर दिया है। अब से ये सुविधा सिर्फ फास्ट टैग से भुगतान पर ही मिलेगी। इसके साथ ही टोल प्लाजा की ओर से मासिक पास सुविधा में बदलाव किए गए हैं। अब से मासिक पास भी फास्टैग के माध्यम से ही संचालित होगा। सरकार ने NHAI के 65 टोल प्लाजा पर नियमों में फिलहाल 30 दिनों की छूट दी है।

NHAI से संबंधित कंपनी IHMCL ने मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा शुरू की है। जिनके NHAI फास्ट टैग पर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं वे अपने नंबर से 91-8884333331 पर मिस्ड कॉल देकर NHAI प्रीपेड वॉलेट का बैलेंस जान सकते हैं।

सरकार ने राजस्थान सहित देश के 65 टोल प्लाजा पर 25 फीसदी फास्ट टैग लेन को 30 दिन के लिए हाइब्रिड लेन में बदलने की छूट दे दी है। 30 दिन तक इन लेनों में फास्ट टैग और नकद भुगतान वाले वाहन आ व जा सकते हैं। NHAI के अनुसार ये व्यवस्था फिलहाल अस्थायी है और इसे 14 फरवरी को समाप्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही
NHAI ने एक फोन सेवा भी लॉन्च की है। इस सुविधा के तहत NHAI प्रीपेड वॉलेट से जुड़े फास्ट टैग वाले ग्राहक केवल एक मिस्ड कॉल के जरिए अपना फास्ट टैग बैलेंस जान सकते हैं।

NHAI के उपमहाप्रबंधक सुनील यादव ने कहा कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए यह सुविधा बंद कर दी है। वापसी छूट, मासिक पास जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही टोल प्लाजा देंगे।

[object Promise]

Nora Fatehi Video : Runway पर ही Nora Fatehi करने लगीं Dance, देखें Viral Video

0

[object Promise]

बॉलीवुड में अपने डांस से धूम मचाने वाली नोरा फतेही के डांस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा बार महज इंस्टाग्राम पर ही देखा जा चुका है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस वीडियो से एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वो रनवे पर डांस करती नजर आ रही हैं। नोरा फतेही  का यह नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वो बार-बार उनके डांस वीडियो को देख रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ‘बैली डांस’ के लिए मशहूर नोरा फतेही नोरा फतेही के वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

वैसे भी वो अपने यूनिक डांसिग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. नोरा फतेही इन दिनों बॉलीवुड में भी छाई हुई हैं। हाल ही में वो सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को सराहा भी गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

बता दें, नोरा फतेही (Nora Fatehi) जल्द ही वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)’ में नजर आने वाले हैं।

Ameesha Patel Sexy Video : अमीषा पटेल का इंटरनेट पर Bold और Sexy अवतार वायरल, देखें Sexy Video

उनकी यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म को रेमो डिसूजा (Remo D’souza) ने डायरेक्ट किया है, वहीं यह फिल्म टी सीरीज के बैनर तले बनी है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

Nidhi Jha Sexy Video : भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा की सेक्सी वीडियो वायरल, सेक्सी अवतार देख फैंस के छूट रहे पसीने !

बेंगलुरु : उड़े कंगारू रोहित-कोहली के तूफान में, 2-1 से जीती भारत ने वनडे सीरीज

0

[object Promise]

बेंगलोर। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए। वहीं जवाब में भारत ने 47.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर (44 रन) और मनीष पांडे (8 रन) क्रीज पर हैं।

फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है। पिछले मैच में चोटिल होने वाले दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम में हैं। कंगारू टीम में केन रिचर्डसन की जगह जोश हैजलवुड को शामिल किया गया है।

भारत : विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नश लाबुशाने, एलेक्स कैरी, एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हैजलवुड, एडम जम्पा।

IND VS AUS LIVE : 287 रनों का ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया लक्ष्य

0

[object Promise]

बेंगलोर। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अंतिम समाचार मिलने तक ऑस्ट्रेलिया के 50 ओवर में 286/9 रन हो गए थे।

फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है। पिछले मैच में चोटिल होने वाले दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम में हैं। कंगारू टीम में केन रिचर्डसन की जगह जोश हैजलवुड को शामिल किया गया है।

भारत : विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नश लाबुशाने, एलेक्स कैरी, एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हैजलवुड, एडम जम्पा।

9000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने रोहित, रह गए सचिन और लारा भी पीछे

0

[object Promise]

बेंगलुरू। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल चार रनों की दरकार थी और उन्होंने रविवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल कर ली।

रोहित ने सौरभ गांगुली, सचिन तेंडुलकर और ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने अपनी 217वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। गांगुली ने 228, सचिन ने 235 और लारा ने 239 पारियों में 9000 ODI रन पूरे किए थे।

रोहित से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज अबा्रहम डिविलियर्स यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

कोहली ने 194 पारियों में वहीं डिविलियर्स ने 205 पारियों में यह कारनामा किया था जबकि रोहित ने 216 पारियो में किया।

पीएम मोदी को जीनियस’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भोगोलिक ज्ञान को सुनकर आ गया चक्कर, किसी तरह खुद का संभाला

0

[object Promise]

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर 417 पन्नों वाली किताब ‘ए वैरी स्टेबल जीनियस’ में राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले तीन साल की ऐसी अनेक घटनाएं लिखी गई है।

आपको बता दें ये किताब पुलित्जर पुरस्कार जीत चुके दो अमेरिकी पत्रकारों फिलिप रुकर और कैरोल डी लियोनिंग ने लिखी है। जिसमें ट्रंप से जुड़े कई मजेदार किस्सों को लिपिबद्व किया गया है और इन्हीं किस्सों में से एक किस्सा भारत से भी जुड़ा है।

पुलित्जर पुरस्कार जीत चुके अमेरिका के 2 पत्रकारों ने अपनी किताब में दावा किया है कि इतिहास और भूगोल पर ट्रम्प के ‘अज्ञान’ से हिंदुस्तानी पीएम मोदी भी हैरान रह गए थे। उनकी आंखें बड़ी हो गई और वो बस किसी तरह से खुद को संभाल पाए। अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी के सामने ये कहकर उन्हें हैरान कर दिया था कि हिंदुस्तान और चीन के बीच कोई सीमा नहीं है।

जाहिर सी बात है सबसे ताकतवर देश का राष्ट्रपति अगर ऐसा बात करे तो हैरानी होगी ही, वो तो शुक्र मनाइए हमारे मोदी साहब ट्रंप की बात सुन बेहोश नहीं हुए।

वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को खबर प्रकाशित की कि फिलिप रुकर और कैरोल डी लियोनिंग की 417 पन्नों की किताब ‘अ वेरी स्टेबल जीनियस’ में प्रेसिडेंट के रूप में ट्रम्प के पहले 3 वर्ष की ऐसी भिन्न-भिन्न घटनाएं अंकित हैं। दोनों पत्रकार उस टीम में शामिल थे जिसने ट्रम्प और रूस पर अपनी रिपोर्टिंग के लिए 2018 का पुलित्जर पुरस्कार जीता था।

भारत और चीन के बीच 3,488 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सीमा विवाद अनसुलझा है।

CAA – नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 10 जनवरी से लागू होगा

पंजाब सरकार उठाएगी पद्मश्री डॉ. दिलीप कौर टिवाना के इलाज का खर्च

0

[object Promise]

चंडीगढ़। पद्मश्री से सम्मानित पंजाबी लेखिका डॉ. दिलीप कौर टिवाना (84) बीमार हैं। इलाज के लिए उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सर्दी लगने की वजह से उन्हें फेफड़ों में दर्द की शिकायत थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके इलाज का सारा खर्चा पंजाब सरकार उठाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दिलीप कौर टिवाना को मोहाली के अस्पताल में दाखिल करवाया था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जब उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को उनका हालचाल जानने अस्पताल भेजा। इस मौके पर बाजवा ने कहा कि टिवाना के इलाज का खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी। उन्होंने डॉ. टिवाना के पति डॉ. भूपिदंर सिंह व उनके बेटे डॉ. सिमरनजीत सिंह को बढ़िया इलाज करवाने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में टिवाना ने 1984 के सिख दंगे और मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा के विरोध में पद्मश्री सम्मान लौटा दिया था। केंद्र सरकार को लिखे पत्र में टिवाना ने कहा था कि गौतम बुद्ध और श्री गुरु नानक देव जी की धरती पर सिखों व मुसलमानों के विरुद्ध अत्याचार की घटनाएं हमारे समाज के लिए अपमानजनक हैं। डॉ. टिवाना की रचनाएं हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रहीं हैं और उन्होंने अपनी लेखनी से पूरी दुनिया में पंजाब का नाम रोशन किया है।

 

बिहार में मानव श्रृंखला के दौरान शिक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

0

[object Promise]

दरभंगा। बिहार में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के साथ नशा-मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को राज्यभर में मानव श्रृंखला बनाए जाने के दौरान यहां एक शिक्षक की मौत हो गई। दरभंगा जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि दरभंगा में मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ सड़क पर पहुंचे एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान मोहम्मद दाऊद के रूप में की गई है, जो एक उर्दू स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ़ त्यागराजन एस़ एम़ ने आईएएनएस को बताया कि दरभंगा के केउटी थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि शिक्षक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। त्यागराजन ने कहा कि अधिकारियों की एक टीम को उनके घर भेजा गया है। उनके परिजनों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

[object Promise]

पूरे बिहार में रविवार को अपराह्न 11: 30 बजे से 12 बजे तक मानव श्रृंखला बनाई गई थी। सरकार का दावा है कि इस मानव श्रृंखला में करीब 4:25 करोड़ लोगों की भागीदारी के साथ 16 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी कतार बनाकर बिहार ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में हुआ, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में मानव श्रृंखला बनाई गई।