राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नर्स पद के लिए एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को होगी परीक्षा

admin
By admin
2 Min Read

 

NHM MP Staff Nurse Admit Card 2022। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मध्य प्रदेश ने स्टाफ नर्स भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र को भी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2022 को किया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में होगा। परीक्षा दो पालियों में करवाई जाएगी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी। अधिक डिटेल्स के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को देख सकते हैं।

बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के अलावा परीक्षार्थी अपने साथ एक आधिकारिक फोटोयुक्त पहचना पत्र यानी आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी लेकर जाएं।

अभ्यर्थी इस बात का भी ध्यान रखें कि उन्हें डाक के जरिए एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड करना होगा। 

How to Download NHM MP Staff Nurse Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, जानिए

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर विजिट करें।

2.होम पेज पर दिए गए Recruitment of Approx. 1,222 Contractual Staff Nurse and Pharmacists for Urban Health and Wellness Center under National Health Mission, Madhya Pradesh के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

3.अब Admit Card – Contractual Staff Nurse के लिंक पर जाएं।

4.रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर इसे सबमिट कर दें।

5.अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। आप इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *