अलीबाबा पर मंडरा रहा खतरा, 10000 कर्मचारियों की करनी पड़ी कटौती

0
8

 

डेस्क। चीन के बड़े टेक्नोलॉजी ग्रुप अलीबाबा ने देश में 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है बता दें कि धीमी रफ्तार से हो रही बिक्री और गिरती अर्थव्यवस्था को देखते हुए खर्च में कटौती करने के लिए कंपनी ने यह फैसला लिया।

साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट की खबर के  मुताबिक जून तिमाही के दौरान 9,241 से अधिक कर्मचारियों ने कंपनी को अलविदा कहा। कंपनी ने अपने कुल कर्मचारियों की संख्या को घटाकर 2,45,700 पर ला छोड़ा है।

रिपोर्ट की माने तो इससे दक्षिण चीन मॉर्निग पोस्ट के मालिक अलीबाबा के कर्मचारियों की संख्या में काफी गिरावट भी दर्ज की गई है। जहां इस वर्ष जून तक 13,616 कर्मचारियों ने कंपनी को अलविदा कहा। वहीं मार्च 2016 के बाद से कंपनी की यह पहली बड़ी गिरावट है। अलीबाबा के चेयरमैन और सीईओ डेनियल झांग योंग ने कहा कि कंपनी इस साल करीब 6,000 नए यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट्स को अपने साथ लेने की तैयारी में है।

अलीबाबा की जून तिमाही में आय में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। यह  22.74 अरब युआन (3.4 अरब डॉलर) की गिरावट रही। वहीं पिछले साल इस वक्त की इनकम 45.14 अरब युआन हुआ करती थी। 

इतना ही नहीं चीनी रेगुलेटर ऑथोरिटी इंटरनेट क्षेत्र में अपना प्रभुत्व समाप्त करने के लिए अलीबाबा और एंट ग्रुप जैसे घरेलू टेक्निकल जाएंट पर बड़ी कार्रवाई कर रही है जो इस स्तिथि को और भी असहज बनाता है।