जांजगीर चांपा । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ प्रदेश महिला मोर्चा के आव्हान पर 24 अप्रैल को जांजगीर चाम्पा जिले के जिला महिला मोर्चा सहित सभी 26 मंडलो के महिला मोर्चा के पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा अपने घरो के बाहर तख्ती लगाकर राज्यसरकार की वर्तमान मे कोविंड 19 के संक्रमण से निपटने अव्यवस्थाओ तथा कुप्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया
इस दौरान भाजपा जांजगीर चाम्पा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति रजनी सत्तु साहू के मार्गदर्शन मे जहा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप अपने घरो के बाहर धरना दिया तथा धरने मे कार्यकर्ताओ ने अपने हाथों मे तख्तिया लेकर उस राज्यसरकार की कार्य शैली एवं क्रियाकलापो पर विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया इस अवसर पर श्रीमती रजनी सत्तु साहू ने बताया की आज प्रदेश मे कोविंड 19 का संक्रमण की स्थिति प्रतिदिन बढती जा रही है लोगो को समय पर इलाज नही मिल रहा है ,आक्सीजन की कमी हो रही है ,लोग जरूरी दवाईयो और इंजेक्शन के लिए भटक रहे है किन्तु उनकी सुनने वाला कोई नही है , वही दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओ मे भी प्रदेश संगठन के इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया एवं लोगो ने बताया कि वे आज एवं गांव मे रहकर आज कोविंड 19 के इस संक्रमण की समस्या से जूझ रहे तथा व्यवस्थाओ के नाम पर निश्चित रूप आज जनता संतुष्ट नही है ,तथा इन्ही सभी बातो को लेकर महिला मोर्चा ने अपने अपने घरो मे अपना विरोध जताया वही इस इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम मे जांजगीर चाम्पा जिले सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, पार्टी के जिला / मंडलो के पदाधिकारी समस्त कार्यकर्ता गण भी शामिल हुए ।
भाजपा जांजगीर चाम्पा जिले 24 अप्रैल को राज्यसरकार की अव्यवस्थाओ के खिलाफ हुआ घरो के बाहर प्रदर्शन
Popular Categories

