[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अगले 30 दिन तक सोशल मीडिया पर Coca Cola नहीं देगी विज्ञापन…
बिजनेस

अगले 30 दिन तक सोशल मीडिया पर Coca Cola नहीं देगी विज्ञापन…

admin
Last updated: April 18, 2026 7:59 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

सैन फ्रांसिस्को। वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर विज्ञापन देने वाली कंपनी कोका-कोला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कम-से-कम 30 दिन तक विज्ञापन नहीं देने का फैसला किया है। कोका कोला के चेयरमैन और सीईओ जेम्स क्विंसी की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है, ‘दुनिया में नस्लवाद की कोई जगह नहीं है और सोशल मीडिया पर भी नस्लवाद का कोई स्थान नहीं है।’ उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाए जाने की जरूरत है। कई बड़े ब्रांड ने नफरत फैलाने वाली सामग्री से निपटने के लिए कदम उठाने को लेकर दबाव डालने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का बहिष्कार किया है।

क्विंसी ने कहा कहा कि ‘इन 30 दिनों के दौरान कोका-कोला अपनी विज्ञापन नीति का नए सिरे से आकलन करेगा। साथ ही इस बात का निर्धारण करेगा कि किसी प्रकार के बदलाव की जरूरत है या नहीं।’

शीतल पेय बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने कहा है कि विज्ञापन को लेकर लिए गए इस मौजूदा ब्रेक का मतलब यह नहीं है कि कंपनी पिछले सप्ताह अफ्रीकी अमेरिकियों और सोशल सोसायटी समूहों द्वारा शुरू शुरू किए गए अभियान में शामिल हो रही है।

ये समूह कंपनियों से फेसबुक पर विज्ञापन रोकने के लिए कह रहे हैं। इस समूह में नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल (NAACP) जैसे संगठन शामिल हैं। ये समूह #StopHateForProfit के साथ अभियान चला रहे हैं।

इस अभियान का लक्ष्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत, नस्लवाद या हिंसा फैलाने वाले समूहों से सख्ती से निपटने वाला तंत्र विकसित करना है।

लिपटन टी और बेन एंड जेरी आइसक्रीम जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली यूनिलीवर ने कहा है कि उसने चुनाव के ध्रुवीकरण वाली अवधि होने की वजह से 2020 के आखिर तक फेसबुक, ट्विटर और इन्स्टाग्राम पर विज्ञापन रोकने का फैसला किया है।

फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि वह विज्ञापन में नफरत फैलाने वाली सामग्री को प्रतिबंधित करेगी। संकट का सामना कर रही सोशल मीडिया कंपनी ने बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध को देखते हुए ये घोषणा की है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Shushant Suicide Case:- पूछताछ के लिए बुलाया गया यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स के अधिकारियों को पुलिस स्टेशन
Next Article यूनाइटेड नेशंस की ‘चलती कार में सेक्स’ कर रहे थे ‘संयुक्त राष्ट्र’ के कर्मचारी, Social Media पर वायरल हुआ वीडियो

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?