[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कहीं भी ना फेंकने के लिए आम लोगों को जागरूक किया जाए – कलेक्टर
बिजनेस

कहीं भी ना फेंकने के लिए आम लोगों को जागरूक किया जाए – कलेक्टर

admin
Last updated: April 18, 2026 7:53 am
admin
Share
SHARE

मोहन प्रसाद यादव 

अनूपपुर 10 जून 2021/

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने नगरीय क्षेत्र में कचरा निपटान प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिष्चित किए जाने पर बल देते हुए जिले के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर कहीं कचरा फेंकने की प्रवृत्ति त्यागने के लिए नागरिकों को जागरूक करें। उन्हें समझाएं कि हर कहीं गंदगी फैलाने से बीमारियां पनपती हैं। इसलिए वे घर के कचरे को डस्टबिन में इकट्ठा करें। कलेक्टर ने इस आषय के निर्देष यहां नगर सेवा अभियान की समीक्षा बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री विजय डेहरिया समेत जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को हिदायत दी कि वे नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को स्वयं भ्रमण कर देखें और साफ-सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों से काम लें। कचरा इकट्ठा करने के लिए जहां आवष्यकता हो, वहा डस्टबिन रखवाएं। घर के कचरे को डस्टबिन में रखने के लिए नागरिकों को प्रेरित एवं जागरूक करें। आपने नगरीय क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था की पड़ताल के लिए क्षेत्र का अकस्मात निरीक्षण करने के अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देश दिए। 

    कलेक्टर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कचरा निपटान प्रबंधन की व्यवस्था सुदृढ़ ना हो, वहां व्यवस्था को ठीक किया जाए। आपने डोर-टू-डूर कचरा इकट्ठा करने की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। आपने कचरा गाड़ियों का नियमित रूप से संचालन बनाए रखने की हिदायत भी दी। कलेक्टर ने बरसात के पूर्व अभियान चलाकर नाले-नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। आपने नालियों में कीटनाषक दवा डलवाने की हिदायत दी। आपने कर्मचारियों की टीम से लाइट पोल की जांच करवाने और खराब लाइट पोल तत्परता से ठीक करवाने के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए। 

    कलेक्टर ने मंडियों में भी साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मिलजुल कर काम करने से अच्छे परिणाम सामने आते हैं। इसलिए किसी काम को करने के लिए मन में यह भाव नहीं आना चाहिए कि इस काम को करना मेरी जिम्मेदारी नहीं है। आपने आपसी समन्वय रखते हुए बेहतर ढंग से काम करने की जरूरत जताई। आपने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से कहा कि मैं स्वयं भी आपके कार्यों को देखने आऊंगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article रेत कारोबारियों के अवैध वसूली के विरोध में ट्रैक्टर चालको ने जयसिंहनगर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
Next Article जलालाबाद में महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?