Communal Clash। बगलकोट में आगजनी और झड़प के बाद 144 लागू, स्कूल कॉलेज भी बंद

admin
By admin
3 Min Read

 

Communal Clash in Bagalkot Karnataka। कर्नाटक के बागलकोट जिले के कुरुर टाउन इलाके में बुधवार शाम को धार्मिक तनाव की स्थिति हिंसक हो गई और मामला आगजनी तक पहुंच गया। इलाके के 2 सम्प्रदाय के लोग आपस मे भिड़ (Communal Clash) गए। मार पीट की इस घटना के पीछे का असल कारण लड़की से छेड़छाड़ की घटना को बताया जा रहा है।

बुधवार शाम को बीच बाजार हुई इस घटना में दोनों समुदाय के 4 लोगों के घायल होने की पुष्टि भी जिला प्रशासन के द्वारा की गई है। बता दें इस घटना के दौरान आगजनी और तेज हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ। इलाके के हालातो को संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन को तगड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी।

स्थानीय सूत्रों की माने तो यह घटना बुधवार शाम उस समय की ही जब दो सम्प्रदाय के लोग लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर आपस में भिड़ (Communal Clash) गए। घटना में समुदाय विशेष की ओर से किए गए हमले में लक्ष्मण कट्टीमनी और अरुण कट्टीमनी नाम के दो युवक घायल भी हुए है। दूसरे पक्ष की ओर से दोनों पर तेज धार वाले हथियारों से हमला किया गया था। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

8 जुलाई तक धारा-144 हुई लागू

घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्तिथि बनी हुई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया है। 8 जुलाई तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही तनावपूर्ण स्थिति (Communal Clash) को देखते हुए गुरुवार को स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। जिले के एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी करूर टाउन क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं ताकि किसी भी असहज स्तिथि में त्वरित कार्यवाही की जा सके।

इसी के साथ प्रशासन के अफसरों ने लोगों ने अपील भी की है कि वे शांति बनाए रखें और शहर में कहीं भी अनावश्यक जमावड़ा न लगने दें। इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि इंटरनेट पर गलत सूचनाओं और अफवाहों से बचे। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *