48 की उम्र में आज दोबारा शादी करेंगे सीएम भगवंत मान

0
11

डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि गुरुवार के दिन चंडीगढ़ में मान शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री मान ने अपनी शादी के कार्यक्रम में ज्यादा लोग नहीं बुलाए हैं। पंजाब में यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री पद पर बने रहते हुए शादी कर रहा है। 

जानकारी के अनुसार सीएम मान के विवाह समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिवार सहित शामिल होने वाले हैं। यह शादी समारोह काफी सादगी भरा होगा।

साथ ही आपको ये भी बता दें कि भगवंत मान जिस युवती के साथ शादी करने जा रहे हैं उनका नाम डा. गुरप्रीत कौर है। मान इस समय 48 वर्ष के हैं और उनका पहली पत्नी के साथ चार वर्ष पहले ही तलाक हो चुका है।

रिपोर्ट्स के अनुसार मान और डा. गुरप्रीत कौर पिछले एक-डेढ़ साल से काफी नजदीकी रिश्ते में हैं। वैसे तो गुरप्रीत मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं पर इस समय वे अपने परिवार के साथ राजपुरा में रहती हैं। गुरप्रीत को अक्सर भगवंत मान की बहन के साथ देखा गया है। 

भगवंत मान का 2016 में इंदरप्रीत कौर से तलाक हुआ था। उनके दो बच्चे बेटी सीरत कौर मान (21) और एक बेटा दिलशान मान (17) भी पहली पत्नी से है। जानकारी के अनुसार वे दोनों ही अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। 

आपको बता दें कि भगवंत मान ने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो दोनों अपने पिता से मिलने के लिए शपथग्रहण समारोह में आए थे। समारोह में बेटी और बेटे को देख कर भगवंत मान काफी भावुक भी नज़र आए थे।