डेस्क। शाह रुख खान ने पूरे 5 सालो के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फैंस उन्हें आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री में देख काफी क्यूरियस नज़र आ रहे हैं। दूसरी तरफ शाह रुख खान की मां लतीफ फातिमा खान की एक तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है जिससे जुड़ी कई कड़ियां भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहीं हैं।
शाह रुख खान की मां फातिमा खान एक प्रभावशाली शख्सियत के रूप में जानी जाती थीं, और वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की करीबी सहयोगियों में से एक थीं। उनकी मां हैदराबाद की रहने वाली थी और वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड से रैंक-होल्डर मजिस्ट्रेट भी थीं। वैसे शाह रुख लगभग हर इंटरव्यू में अपनी मां को याद कर उनके बारे में बात करते हैं।
शाह रुख खान कई बार इंटरव्यू के दौरान बता चुके हैं कि उनके माता-पिता की लव मैरिज हुई थी। उन्होंने साथ में ये भी बताया कि कैसे एक एक्सीडेंट के दौरान उनकी मां को बचाते हुए दोनों लोग करीब आए थे।
बता दें कि शाह रुख खान की एक बहन भी है लैला जो मन्नत में उनके साथ ही रहती हैं। शाह रुख खान दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं आपको याद होगा कि उन्होंने साल 1992 में फिल्म दीवाना से अपना सफर शुरू किया था।
बीते दिनों लंबे समय के बाद शाह रुख खान ने आर माधवन की रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में एक कैमियो उपस्थिति के साथ बड़े पर्दे पर वापसी भी की है।
जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल, शाहरुख की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है, जो उन्हें बॉक्स ऑफिस किंग के रूप में वापस लाने की क्षमता भी रखती हैं। यह उनके एक्शन पठान के साथ शुरू होगा, जो की गणतंत्र दिवस 2023 पर रिलीज के लिए निर्धारित है। उसके बाद एटली की जवान, और फिर वह डंकी में राजकुमार हिरानी के हिरो के रूप में फिर से हिंदी सिनेमा को अपना बना लेंगे।
