पार्षद देवव्रत साहू ने पैरालिसिस बुजुर्ग महिला मानकुंवर देवांगन से कराया ध्वजारोहण

0
14

डिलेश्वर प्रसाद साहू

धमतरी 

75 वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर नगर के संजय नगर वार्ड नम्बर 13 में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष और पार्षद देवव्रत साहू ने वार्ड की गणमान्य बुजुर्ग पैरालिसिस महिला  83 वर्षीय  मानकुंवर देवांगन के हाथो से एवं  नीरा साहू , कीर्ति साहू के सहयोग से सामूहिक ध्वजारोहण कराया गया। साथ ही तिरंगा गमछे एवं बेज लगाकर ध्वजारोहण के अतिथियों का सम्मान कीया गया। जिसके पश्चात उपस्थित जनों को नागरिक प्रतिज्ञा कराकर वार्ड पार्षद देवव्रत साहू के द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर के जोड़े उड़ाकर  75 वा स्वतंत्रता दिवस पर्व  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 इससे पूर्व में भी पार्षद देवव्रत साहू के द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम में  हिन्दू- मुस्लिम नागरिकों से, किसानों से एवम्  प्रसिद्द दिव्यांग चित्रकार बसंत साहू, दिव्यांग छात्र राहुल चंद्राकर, पीएससी में नगर का नाम रोशन करनी वाली वर्तमान डीएसपी गरिमा दादर जैसे नगर एवं समाज के प्रेरणा दाई लोगो को ध्वजारोहण कराकर सम्मान प्रदान किया जा चुका है।
                            
यूकाध्यक्ष एवम् पार्षद देवव्रत चंद्रहास साहू ने नगरवासियों को  75 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए परस्पर प्रेम ,सहयोग और आपसी भाईचारा बनाये रखने की बात कही। हमे आजादी के महत्व को बनाये रखते हुए अपनी मानसिक गुलामी और व्यर्थ की प्रतिद्वंदिता को जड़ से मिटाना होगा।तभी हम सच्चे रूप में स्वतंत्र कहला पाएंगे। आज हमें कोरोना महामारी  से भी आजादी पानी है । ध्वजारोहण कार्यक्रम पश्चात आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को शत-शत नमन करते हुए उन्हें याद किया गया। 

इस अवसर पर पार्षद खोमिन साहू,  प्रतिनिधि बसंत साहू,  ब्लॉक कांग्रेस  कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, ऐश्वर्य साहू, किशन अग्रवाल, श्रीराम साहू, हीरा लाल साहू युवा पत्रकार श्रवण साहू, लखन साहू, सेवाराम साहू, शिक्षक उत्तम साहू, भावेश चंद्रवंशी, श्रीराम सिन्हा अर्पित लांबा, भूषण सैनिक, अक्षय देवांगन, झुमुक साहू,  रूपेश साहू, मोहित ध्रुव, गुड्डी देवांगन, गोपी साहू, रूखमणी चंद्राकर, रानी पवार, स्वेता साहू, खुशबू साहू, मितानिन सीमा साहू, रजनी साहू , दुर्गेश साहू, फिनेंद्र साहू, समारिन साहू, डेरहिन कंवर, माया सैनिक,  नगर पंचायत कर्मचारी दीपक साहू, सहित  नगर की अनेक महिलाएं, युवा साथी उपस्थित रहे।