दिल्ली सरकार ने “रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ” नाम से अभियान शुरू किया

admin
By admin
4 Min Read

मुख्यमंत्री ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए 10 कदम और शीतकालीन कार्य योजना के तहत तैयार की गई कार्य योजना के रूप में अन्य 10 बिंदुओं का एक नया सेट प्रस्तुत किया।  उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार अपने किसानों को पूसा निर्मित बायो डीकंपोजर मुफ्त मुहैया करा रही है। इससे पराली जलाने से रोका जा सकेगा।  उन्होंने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के पड़ोसी राज्यों से दिल्ली जैसी व्यवस्था का पालन करने का आग्रह करने पर फिर से जोर दिया। ऐसे में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण की रक्षा के लिए “रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ” नाम से अभियान शुरू किया है। इस मामले में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि “रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान में करीब 2,500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सेवाएं ली जाएंगी। पूरे दिल्ली में यह अभियान 18 अक्टूबर से शुरू होगा। 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय  ने कहा कि कल से हम दिल्ली में गाड़ियों के द्वारा फैलने वाले प्रदूषण के खिलाफ “रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ” अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए हम पूरी दिल्ली में “एंटी डस्ट कैंपेन” चला रहे हैं।  प्रदूषण फैलाने की गतिविधियों के ख़िलाफ़ अब तक 1,000 जगहों पर छापा मारकर लगभग 70 लाख रुपये का ज़ुर्माना लगाया गया है। इस अभियान का उद्देश्य वाहनों से होने वाले जनलेवा प्रदूषण को कम करना है। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह अभियान दिल्ली के 100 यातायात चौराहों पर शुरू किया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  

 

 

इसके लिए दिल्ली पुलिस, नागरिक सुरक्षा अधिकारियों, पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ उपमंडल मजिस्ट्रेटों (एसडीएम) के साथ गुरुवार को एक संयुक्त बैठक भी हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदूषण रोकने के लिए यह अभियान 100 चौराहों पर चलाया जाएगा। जिनमें से 90 चौराहों पर 10 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के समूह को तैनात किया जाएगा वहीं अन्य 10 प्रमुख चौराहों पर 20 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के समूह को तैनात किया जाएगा। ” 

आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शीतकालीन कार्य योजना पेश करते हुए घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में कचरा जलाने और निर्माण से होने वाले प्रदूषण की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। केजरीवाल ने कहा था कि एंटी डस्ट कैंपेन के तहत, निर्माण और विध्वंस स्थलों की जांच के लिए 75 टीमों का गठन किया गया है और 250 टीमों को दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोलिंग के लिए कचरा जलाने से रोकने के लिए बनाया गया है। दिल्ली सरकार के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *