फेसबुक इस साल 30 फीसदी कम कर्मचारियों को देगा जॉब

admin
By admin
2 Min Read

विदेश:- फेसबुक की मालिकाना कम्पनी मेटा इस बार 30 फीसदीं कम इंजीनियरों को नौकरी देगी। संस्था के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों को सचेत करते हुए यह जानकारी दी है कि वह कारोबारी गिरावट के लिए तैयार रहे। वही इस बार फेसबुक अपने यहां 30 फीसदीं इंजीनियर की भर्ती नहीं करेगी। 

जानकारी के लिए बता दें मेटा इस साल फेसबुक में 10 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाएं थी लेकिन अब वह महज 6 से 7 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी। मार्क जकरबर्ग ने आगे कहा कि कम्पनी में रिक्त पड़े कई पदों को अब वह नहीं भरेंगे। इस समय उनका फोकस मैनेजमेंट पर है। वह कम्पनी के मैनेजमेंट को संभालेंगे। वही उन कर्मचारियों को कम्पनी से बाहर करेंगे जो कम्पनी के लिए सही काम नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा, कम्पनी में कई लोग ऐसे हैं जो कम्पनी के काम के मुताबिक फिट नहीं है। उन्हें खुद सोचना चाहिए कि वह यहां के लिए नहीं है और स्वयं अपना इस्तीफा देना चाहिए। जानकारी के लिए बात दें इस साल मेटा कंपनी विज्ञापनों की बिक्री और यूजर्स की संख्या में वृद्धि को धीमा होते देख रही है। 
बीती तिमाही में पहली बार फेसबुक के सक्रिय यूजर्स घटे हैं। अमेरिका में मंदी की आशंका को भांपते हुए कई टेक कंपनियों ने अपने लक्ष्यों को बदला है। एपल और गूगल के शेयर भी गिरे, लेकिन फेसबुक के शेयरों के दामों में कहीं तेज गिरावट हुई। विश्व की इस सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी का बाजार मूल्य इस साल आधा रह गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *