Flipkart Big Saving Days सेल के आखिरी दिन ये शानदार स्मार्टफोन घर ले जाएं कम कीमत में

0
9

[object Promise]

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart की शानदार Big Saving Days सेल की शुरुआत 18 दिसंबर को हुई थी और आज यानी 22 दिसंबर को इसका आखिरी दिन है। इस शानदार सेल में शाओमी से लेकर ऐप्पल तक के डिवाइस पर आकर्षक ऑफर और डील दी जा रही हैं। अगर आप अभी तक बिग सेविंग डे सेल का फायदा नहीं उठा पाएं हैं, तो आपके पास आखिरी मौका है। यहां हम आपको कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप कम कीमत पर खरीद सकेंगे। आइए इन डिवाइस पर डालते हैं एक नजर…

iPhone XR

iPhone XR बिग सेविंग डे सेल में केवल 38,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन पर SBI की तरफ से 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही Axis बैंक 5 प्रतिशत का कैशबैक दे रहा है। इसके अलावा इस डिवाइस को 4,334 रुपये की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आईफोन एक्स आर में 6.1 इंच का डिस्प्ले, 12MP का रियर कैमरा, 7MP का फ्रंट कैमरा और A12 Bionic प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone SE 

फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डे सेल में iPhone SE को मात्र 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस हैंडसेट पर शानदार डील दी जा रही हैं। आईफोन एसई में 4.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस में 12MP का रियर कैमरा, 7MP का फ्रंट कैमरा और A13 Bionic प्रोसेसर मिलेगा।

Poco X3

Poco X3 स्मार्टफोन बिग सेविंग डे सेल में 15,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। Poco X3 स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले दी गई है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास5 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन की डिस्पले 2340×1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश्ड रेड को सपोर्ट करेगी, जो गेमिंग के लिहाज से काफी शानदार रहेगा। Poco X3 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर के साथ आएगा।

Samsung Galaxy F41

फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डे सेल में Samsung Galaxy F41 को मात्र 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy F41 की खरीददारी के लिए यूजर्स को 16 अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि यह स्मार्टफोन 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Days सेल में उपलब्ध होगा। इसके अलावा कस्टमर्स इसे कंपनी की भारतीय वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे। यह स्मार्टफोन फ्यूजन ग्रीन, फ्यूजन ब्लू और फ्यूजन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।