नीरज सोनी की रिपोर्ट
छतरपुर
बिजावर जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा के सचिव द्वारा फर्जी बिल लगाकर भुगतान कराते हुए भ्रष्टाचार किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि सचिव कपिल कुमार दुबे ने अपने चाचा शिवरतन दुबे के नाम पर फर्जी बिल बनाकर लगाए और उनका भुगतान कराने के बाद राशि डकार ली। सूत्रों की मानें तो सचिव ने अपने चाचा का ट्रैक्टर शासकीय कार्यों में लगा होना बताया है जबकि उनके पास ट्रैक्टर है ही नहीं। वे ग्राम पंचायत बेरखेड़ी के एक साधारण किसान हैं जो खेती कर अपने परिवार को पाल-पोष रहे हैं लेकिन उनके ट्रैक्टर को ग्राम पंचायत देवरा के शासकीय कार्यों में लगा होना बताकर सचिव कपिल कुमार दुबे ने कई बिलों का भुगतान कराकर भ्रष्टाचार किया है। ग्राम पंचायत के जागरुक लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से उक्त भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषी सचिव के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
