गर्भावस्था में कोरोना संक्रमण से पीडित महिला की मौत अस्पताल पर लगा आरोप

admin
By admin
4 Min Read

[object Promise]

रेशम वर्मा कि रिपोर्ट

प्रति श्रीमान महामहिम -राज्यपाल
छत्तीसगढ़ सरकार (राज भवन ) जिला -रायपुर छत्तीसगढ़-प्रदेश

विषय—जिला जांजगीर चांपा ई.सी.टी.सी.अस्पताल में दिनांक 23,4,2021, को श्रीमती पुष्पा सोनी पति श्री सुशील कुमार सोनी आठ माह गर्भधारी महिला को वायरस सम्बंधित से भर्ती कराया गया था जो कि डाक्टर एवं स्टाफ द्वारा अनियमितता बर्ति गई तथा घोर – लापरवाही इलाज कर दिनांक 26,4,2021,को श्रीमती पुष्पा सोनी आठ माह की गर्भधारी महिला की मृत्यु हो गई जिससे डाक्टर स्टाफ के उपर उचित कार्रवाई कर बर्खास्त किया जावे एवं मृतक परिजनों को उचित न्याय दिलाये जाने बाबत ।

महोदय—–सनम्र निवेदन है कि मैं सुशील कुमार सोनी उम्र 50 वर्ष, ग्राम पोरथा , तहसिल शक्ति जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़-का निवासी हूं
यह है कि मेरी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा सोनी उम्र-40, वर्ष दिनांक 23-4-2021 को जिला अस्पताल ई.सी.टी.सी. जांजगीर चांपा में भर्ती कराया गया था जो कि डाक्टर एवं स्टाफ द्वारा घोर लापरवाही इलाज किया जा रहा था, तथा सही ढंग से देखभाल नहीं कर परिजनों को भगाया गया तथा में एवं मेरे परिजनों अस्पताल के डॉक्टर नर्स स्टाफ को निवेदन कर बोले कि आठ माह की गर्भधारी महिला है जिससे इलाज सही ढंग से किया जावे या अस्पताल से छुट्टी दिया जावे जिससे अन्य अस्पताल ले जाने में अनुमति दिया जावे जो की डाक्टर स्टाफ परिजनों की बात नहीं सुनी एवं डिस्चार्ज भी नहीं किया गया तथा मेरी धर्मपत्नी को जोर जबरदस्ती ई.सी.टी.सी.अस्पताल में रखा गया तथा दिनांक 26,4,2021,को मृत्यु हो गई । तथा डाक्टर स्टाफ द्वारा बोला गया की श्रीमती पुष्पा सोनी के गर्भ में पल रहे आठ माह की नवजात शिशु जिवित है , तथा में पुनः रो- रोकर बोला कि आपरेशन कर नवजात शिशु को जिवित बचा लो इलाज के नाम से सामने में जो भी ख़र्च आएगा मैं देने के लिए तैयार हुं जिससे डाक्टर स्टाफ का नाम रोशन रहेगा बोला गया परन्तु डाक्टर स्टाफ द्वारा अनदेखा किया गया तथा मृत श्रीमती पुष्पा सोनी को घर ले जाओ बोला गया जिससे देखा गया कि श्रीमती पुष्पा सोनी की मृत शरीर निला रंग दिखाई दे रहा था, एवं सुजन आ गया था ।
अतः माननीय महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ सरकार जी से एवं प्रतिलिपि में दिए गए माननीय महोदय जी से मेरा प्रार्थना है कि लापरवाही पुर्वक इलाज करने वाले डॉक्टर स्टाफ के उपर उचित कार्रवाई कर बर्खास्त किया जाना न्यायोचित है जिससे अन्य मरिजों के उपर अनियमितता नहीं किया जावे ।
तथा ई.सी.टी.सी.अस्पताल जिला जांजगीर चांपा का तत्काल निरिक्षण किया जावे
एवं मुझे उचित न्याय दिलाने कि महतिं कृपा हो ।

प्रतिलिपि—-
1–माननीय मुख्य मंत्री श्री भुपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ सरकार
2- माननीय स्वास्थ्य विभाग मंत्री श्री टि.एस.सिंहदेव बाबा जी छत्तीसगढ़ सरकार
3 – प्रति श्रीमान जिला कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ सरकार
दिनांक- 28,4,2021

आवेदक
श्री सुशील कुमार सोनी धर्म पत्नी स्व: श्रीमती पुष्पा सोनी
ग्राम पोरथा शक्ति जिला जांजगीर चांपा(छत्तीसगढ़ )

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *