डेस्क। झारखंड के गढ़वा जिले में एक सरकारी स्कूल में प्रार्थना यानी स्कूल प्रेयर को लेकर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। हुआ कुछ यूं कि प्रदेश के गढ़वा में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रार्थना के दौरान बच्चे हाथ जोड़कर नहीं हाथ बांधकर ‘तू ही राम है तू ही रहीम है’ प्रार्थना को गाते नज़र आए। इसके बाद से विवाद खड़ा हो गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
मामला गढ़वा सदर मुख्यालय के अंतर्गत आता है। बता दें यह एक मुस्लिम बहुल इलाका कोरवाडीह पंचायत में एक राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय आता है। इस स्कूल में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे मुस्लिम समुदाय के है। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों से इस विद्यालय में प्राथना के दौरान बच्चे हाथ जोड़कर प्राथना नही बल्कि हाथ को बांध कर के प्रार्थना कर रहे थे।
इस बात की जानकारी जैसे ही मीडिया को हुई तो अधिकरियों की टीम भी हरकत में आई। जिसके बाद प्रशासन ने विद्यालय पहुंच कर मामले की गहराई से छानबीन भी की। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में अधिकतर बच्चे मुस्लिम समुदाय से आते है यहां जब प्राथना होती है तो लोग हाथ नही जोड़ते सभी बांध लेते है। उन्होंने अपने पक्ष में यह भी कहा कि मेरे द्वारा पहल किया गया लेकिन लोग नही माने तो मैंने भी प्रयास छोड़ दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विद्यालय की छात्राओं ने कहा है सर बोलते हैं इसलिए लिए हमलोग हाथ बांध कर प्रार्थना करते हैं।
विद्यालय में इस तरह की घटना सामने आने के जिला शिक्षा पदाधिकारी दलबल के साथ स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की अच्छे से जांच की। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस बारे में जब खबर मिली थी तो डीसी साहब के निर्देश पर हमलोग यंहा आये भी थे। सभी लोगो के सामने जैसे पहले प्राथना होती थी वैसे ही हाथ जोड़कर प्राथना हुई और भविष्य में ऐसा न हो यह भी सुनिश्चित किया।
