ideaForge Technology IPO Listing:शेयर बाजार में आज एक और शेयर की जोरदार एंट्री हुई. ideaForge Technology का शेयर BSE पर 1305.10 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 672 रुपए का था. इस लिहाज से एक्सचेंज पर शेयर 94% के प्रीमिय पर लिस्ट हुआ है. वहीं NSE पर 1300 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ.
इससे पहले 26 से 29 जून तक खुले इस पब्लिक इश्यू में निवेशकों ने जमकर बोली लगाई थी. यही वजह रही कि IPO अंतिम दिन 106 गुना भरकर बंद हुआ. ऐसे में जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए हैं उन्हें लिस्टिंग के बाद क्या करना चाहिए?
ideaForge Tech पर Anil Singhvi की राय
अनिल सिंघवी ने आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी की लिस्टिंग पर कहा कि निवेशकों को शॉर्ट टर्म के लिए 1100 रुपए का स्टॉप लॉस बनाए रखें. इसे ट्रेल करते रहें. अगर ताजा खरीदारी करनी है तो शेयर को 1000 रुपए के नीचे शेयर को पिक करें.
ideaForge Technology IPO
- 26 से 29 जून तक खुला
- प्राइस बैंड : 638-672 रुपए/शेयर
- लॉट साइज: 22 शेयर
- सब्सक्रिप्शन: 106.06 गुना भरकर बंद
- इश्यू साइझ: 567 करोड़ रुपए