IPO (Initial public offering) : बड़ी रकम जुटा सकती है पेटीएम

admin
By admin
2 Min Read

कानपुर। डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम (Paytm) प्रारम्भिक शेयर बिक्री के जरिए 16,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने शेयरधारकों की मंजूरी ले सकती है। इससे कंपनी का पूंजी मूल्यांकन 1.78 लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। पेटीएम की असाधारण आम बैठक 12 जुलाई को होनी है। इस बैठक में कंपनी नई इक्विटी जारी कर 12,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी ले सकती है। 
     
सूत्र के अनुसार शेष 4,600 करोड़ रुपये की राशि कंपनी के मौजूदा और पात्र शेयरधारकों के शेयरों की बिक्री से जुटाये जायेंगे। ”कंपनी आईपीओ के जरिये 16,600 करोड़ रुपये के करीब जुटाने के लिये शेयरधारकों की मंजूरी ले सकती है। कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों, पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों ने भी इस प्रक्रिया में अपने शेयर बेचने का विकल्प चुना है। सूत्र ने कहा, ”कंपनी का मूल्यांकन इससे 1.78 लाख करोड़ रुपये से लेकर 2.2 लाख करोड़ रुपये के दायरे में पहुंच सकता है।” 

मूल्यांकन के इस दायरे से पेटीएम 10 शीर्ष वित्तीय सेवा कंपनियों में शामिल हो जायेगी।  पेटीएम के शेयरधारकों में अलीबाबा का ऐंट समूह (29.71 प्रतिशत), साफ्टबैंक विजन फंड (19.63 प्रतिशत), सैफ पार्टनर्स (18.56 प्रतिशत) और विजय शेखर शर्मा (14.67 प्रतिशत) शामिल हैं। इसके अलावा एजीएच होल्डिंग, टी रोव प्राइस, डिस्कवरी कैपिटल और बार्कशायर हैथवे प्रत्येक की कंपनी में दस प्रतिशत से कम शेयर होल्डिंग है। कंपनी प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये अगले सप्ताह सेबी के पास दस्तावेज जमा करा सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *