जीत पर बोले केजरीवाल, मुझे आतंकवादी बोलने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब

admin
By admin
2 Min Read

Punjab| पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। जनता का आम आदमी पार्टी को खूब प्यार मिला और यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। आम आदमी पार्टी को पंजाब में 90 सींटो पर जीत मिल रही है। वही अब इस पर केजरीवाल ने पंजाब के लोगो का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि पंजाब के लोगो ने विपक्ष को जवाब दिया है। पंजाब में कुर्सियां हिल गई है। 

उन्होंने आगे कहा, सुखविंदर सिंह बादल, कैप्टन साहब, चरनजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू , विक्रम सिंह मजीठिया को जनता ने इस बार नकार दिया यह सब इस चुनाव में हार गए हैं। यह पंजाब में बड़ा इंकलाब है। क्योंकि भगत सिंह का कथन था यदि आजादी के बाद हमने सिस्टम नहीं बदला तो कुछ नहीं होगा। लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने स्वार्थ के लिए इसे नहीं परिवर्तित किया। हमने पिछले 7 सालों में परिवर्तन किया है जनता ने इसे स्वीकार किया है अब पंजाब में परिवर्तन की लहर दौड़ेगी। यह सरकार जनता ने बनाई है यह जनता के लिए काम करेगी।
लोगो ने सडयंत्र रचे आम आदमी पार्टी को जनता की नजर में गिरना चाहा। जब इनके फरेब नहीं चले तो इन्होंने मुझे आतंकवादी कहा, लेकिन जनता ने उन्हें इसका जवाब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर दे दिया है। उन्होंने बता दिया है कि केजरीवाल अतंकवादी नही है। वह देश का सच्चा सपूत है और जनता उसे स्वीकारती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *