क्या बदल जाएगा बिग बाजार का नाम, जानिए

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। अब अगर आप शॉपिंग करने के लिए बिग बाजार आउटलेट में जाते हैं तो आपको बड़ा खास तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है। बिज़नेस से जुड़े खबरों के जाने माने मीडिया संस्थान, इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो आने वाले दिनों में फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार आउटलेट के नाम बदल दिए जाएंगे।

दरअसल, फ्यूचर ग्रुप के खुदरा कारोबार का अधिग्रहण अब रिलायंस रिटेल ने कर लिया है। कंपनी फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार आउटलेट की जगह अपना नया रिटेल स्टोर ब्रांड स्मार्ट बाजार (Smart Bazaar) शुरू करने की तैयारी में हैं। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल इकाई करीब 950 प्रॉपर्टी में अपनी खुद के स्टोर्स को खोलने के प्लान पर काम कर रही है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिलायंस रिटेल की इन जगहों पर कम से कम 100 स्टोर्स खोलने की योजना में है, जिनमें कुछ स्मार्ट बाजार स्टोर्स भी शामिल हैं। बता दें कि अब तक इस मामले में ना तो रिलायंस की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया आई है और ना ही फ्यूचर ग्रुप ने अभी कुछ कहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *