अब कच्चे तेल से लगेगी महंगाई पर लगाम

admin
By admin
2 Min Read

बाजार: बीते कई महीनों में महंगाई ने काफी उछाल मारा है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी काफी परेशान है। लेकिन अब इस बीच राहत की खबर सामने आई है कि कच्चे तेल की कीमतें कुछ कम हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन कच्चे तेल की कीमतें घटकर 99.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। बता दे पिछले एक माह में इसमे 20 ओर चार माह में 30 डॉलर की कमी आई है। 

अब जब कच्चे तेल के दाम कम हुए हैं तो इसका सीधा प्रभाव पेट्रोल डीजल के दाम पर पड़ेगा। जब वाहन का खर्च कम होगा तो दैनिक जीवन मे उपयोग की जाने वाली चीजो के दामो में कमी आएगी। जानकारो का कहना है कि इस साल के अंत तेल कच्चा तेज 60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच सकता है। अगर कच्चे तेल के दाम में कमी आई तो इसका लाभ सरकार, रिजर्व बैंक, सहित आम आदमी पर पड़ेगा ओर देश मे चल रही बेलगाम महंगाई पर लगाम लगेगी।
बताते चले कच्चा तेल का दाम इस साल मार्च में 130 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया था। कच्चे तेल ही बढ़ी कीमतों का असर पूरे देश पर पड़ा। अचानक से पेट्रोल डीजल के दामो में उछाल आया। खाद्य सामग्री से लेकर पर चीज महंगी होने लगी। वही देश की महंगाई 15 फीसदी के पार पहुंच गई। महंगाई को देख जब पूरा देश तहिमाम करने लगा। बढ़ी महंगाई पर अंकुश कसने के लिए रिजर्व बैंक ने एक माह में दो दफ़ा रेपो रेट दर बढ़ाई। वही सरकार ने गेहूं के निर्यात पर पाबंदी लगा दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *