अब नीम करोली शंकराचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया ड्रामेबाज

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। बागेश्वरधाम (Bageshwardham) के महंत धीरेंद्र ​कृष्ण शास्त्री के ​दिव्य दरबार और नागपुर में मिली चुनौती के बाद विवाद गहराता ही जा रहा है। संत-महंत और सन्यासी, धर्मगुरू यहां तक की शंकराचार्य भी इस विवाद कूदते दिखाई दे रहे हैं।
अब वृंदावन स्थित बाबा नीम करौलीधाम के महंत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज ने बागेश्वरधाम का नाम लिए बगैर कटाक्ष भी किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि चमत्कार दिखाना, भाग्य बताना केवल एक ड्रामा है। वहीं भविष्य बताता एक तुक्का है। कभी-कभी आपके पुण्य से लाभ हो जाता है और भाग्य बताने वाले का तुक्का लग जाता है। इस आशय का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रहा है।
बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर में चुनौती दिए जाने के बाद से लगातार बवाल मचा ही हुआ है। जहां कई लोग उनके समर्थन में आए हैं, तो कुछ लोग इस पर अपनी राय भी दे रहे हैं। वहीं इस विवाद में अब वृंदावन के प्रसिद्ध नीम करौली धाम के बाबा प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना लिए उनके चमत्कार को ड्रामा बता भी रहे हैं।
वायरल वीडियो में बाबा प्रेमानंद महाराज ने भाग्य देखने और भविष्य देखने और उसके बारे में बड़ी बात बोली है। बाबा ने यह भी कहा कि किसी के भविष्य को बता पाना केवल एक तुक्का है। वहीं ऐसा कोई चमत्कार नहीं केवल ड्रामा ही होता है। साथ ही इन दिनों बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी चमत्कारी शक्तियों की वजह से देश-दुनिया में सुर्खियां बने हुए हैं और उनके दिव्य दरबार और भविष्य व अनजान व्यक्तियों के बारे में पर्चा लिखकर भूत-भविष्य-वर्तमान बताए जाने को लेकर कई तरह के दावे पेश किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *