Rupee Vs Dollar: गिरते रुपया को लेकर पी चिदंबरम ने क्या दी मोदी को सलाह

admin
By admin
2 Min Read

बिजनेस– डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। यह 61 पैसे की गिरावट के साथ 83 के पार यानी 83.01 पर बंद हुआ।
यह पहली बार है जब एक डॉलर की कीमत 83 रुपये के पार हुई है। इसको लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। 
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का एक बयान भी आया है। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी। 
उन्होंने कहा कि अगर डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूत करना है तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर डॉ. रघुराम राजन से सलाह लेनी चाहिए। 
चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी को सलाह दी। बोले, ‘प्रधानमंत्री से मेरा निवेदन है कि रुपये में यदि सुधार चाहते हैं तो उन्हें इस पर विचार करने के लिए तुरंत डॉ रघुराम राजन, डॉ सी रंगराजन, डॉ वाई वी रेड्डी, डॉ राकेश मोहन और श्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया की बंद कमरे में बैठक बुलानी चाहिए। 
इस बैठक में वित्त मंत्री, आरबीआई गवर्नर और अधिकारी भी मौजूद होने चाहिए। चिदंबरम ने अपने ट्विट में आगे लिखा कि सरकार रुपये के मूल्य में लगातार गिरावट के खिलाफ असहाय दिख रही है। 
गिरते रुपये का असर मुद्रास्फीति, चालू खाता घाटे और ब्याज दरों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश के पूर्व अर्थशास्त्रियों से अनुभव लेने की जरूरत है। बता दें कि रंगराजन, वाईवी रेड्डी और रघुराम राजन आरबीआई के पूर्व गवर्नर रहे हैं। 
राकेश मोहन डिप्टी गवर्नर गवर्नर रहे हैं। वहीं, मोंटेक सिंह अहलूवालिया यूपीए सरकार के दौरान योजना आयोग के उपाध्यक्ष थे।
नोट- यह खबर अमर उजाला से ली गई है। इसमे जनसंदेश की टीम द्वारा कोई परिवर्तन नही किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *