रेत ठेकेदार वंशिका ग्रुप की मनमानी पर उतारू श्रीकान्त चतुर्वेदी चलाते हैं रेत खदान

admin
By admin
2 Min Read

लॉक डाउन शुरू होते हो चोरी-छिपे अवैध रेत का कारोबार जहाँ फलने लगा है। वहीं अरबो का व्यापार करने वाले रेत ठेकेदार भी मनमानी पर उतारू हो गए हैं। सूत्रों से प्राप्त पुख्ता जानकारी के अनुसार लॉक डाउन की अवधि में एक TP पर दो बार रेत निकाली गई जिससे सरकार के राजस्व का नुकसान हुआ। वहीं अब बरसात की आहट लगते ही भण्डारण की प्रक्रिया शुरू हो गयी। शासन के नियमानुसार खदान से 5 किमी के परिधि में ही भंडारण किये जाने का प्रावधान है लेकिन ठेकेदार द्वारा 10-15किमी तक कि दूरी में भंडारण किया जा रहा है। फिर बरसात में महंगे रेट पर बालू बेंचे जाने का धंधा किया जाएगा। वहीं हमारे संवाददाता मसीरा गाँव स्थित खदान पर पहुँचे तो वहाँ पाया कि सोन नदी को बहुत ज्यादा गहराई तक बालू निकाले जाने की योजना है जो NGT के नियमों का खुला उलंघन है। 
इस सम्बंध पर जब हमारे संवाददाता रेत खदान संचालक श्रीकांत चतुर्वेदी से बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार से 45करोड़ में टेंडर लिया हूँ मुझे अपना पैसा निकालना है वहीं सब काम नियम के अनुसार होना बताया है।  शहडोल के खनिज अधिकारी सभी बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।  वही ग्रामीण जन जल स्तर को लेकर चिंतित है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *