Stock Market Opening:शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 65950 के नीचे खुला

admin
By admin
2 Min Read

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी (RBI Credit Policy) से पहले गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा आज संसद में भी विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे. इन खबरों का बाजार पर असर देखा जा रहा है और सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सुबह 10 बजे के बाद आरबीआई की मौद्रिक नीति के फैसलों के एलान के मुताबिक बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है.

कैसी रही बाजार की ओपनिंग

शेयर बाजार की ओपनिंग में आज बीएसई का सेंसेक्स 50.42 अंक की गिरावट के साथ 65,945 के लेवल पर कारोबार देखा जा रहा है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 27 अंक की गिरावट के बाद 19605 के लेवल पर खुला है.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से केवल 5 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 25 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 16 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है और 34 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

किन शेयरों में है बढ़त

सेंसेक्स के जो शेयर चढ़ रहे हैं उनमें एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, मारुति, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, एसबीआई, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व के नाम शामिल हैं.

सेंसेक्स के कौन से शेयर हैं गिरावट के दायरे में 

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एचयूएल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, टाइटन, टीसीएस, आईटीसी, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, नेस्ले, एशियन पेंट्स के स्टॉक में गिरावट देखी जा रही है.

किन सेक्टर्स में है आज उतार-चढ़ाव

बैंक निफ्टी में आज कमजोरी देखी जा रही है और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर टूटे हैं. पीएसयू, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *