मजबूत शुरुआत शेयर बाजार की, सेंसेक्स उछला 299 अंक

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

मुंबई । मजबूत विदेशी संकेतों से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान बुधवार को शेयर मार्केट हरे निशान के साथ खुले। बंबई स्टॉक सेंसेक्स 41,265 अंकों पर 299 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, वहीं Nifty में भी 94 अंकों की तेजी दिख रही है।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी 50 के 28 शेयर हरे निशान पर हैं। आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, फार्मा, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। टाटा मोटर्स, गेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, वेदांता लिमिटेड, जी लिमिटेड, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक , भारती एयरटेल, कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले जबकि वहीं टीसीएस और डॉक्टर रेड्डी के शेयर लाल निशान पर।

इस सप्ताह के आखिर में शनिवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आगामी वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट संसद में पेश करेंगी। इससे पहले शुक्रवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। बाजार के जानकार बताते हैं कि निवेशकों को फिलहाल बजट का इंतजार है।

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *