शासकीय काम बतला कर अवैध उत्खनन , तहसीलदार ने किया जेसीबी और डंप रेत जब्त

admin
By admin
2 Min Read

हसौद के सोननदी में स्टाप डेम निर्माण का काम चल रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्याओं से निजात मिल सके वैसे तो इस निर्माण का उद्देश्य सोननदी को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है लेकिन  संबंधित ठेकेदार द्वारा नदी को बर्बाद करने मे कोई कसर नही छोड़ा जा रहा है , निर्माण के लिए रेत रॉयल्टी से खरीदने के बजाय जेसीबी लगवा कर सोननदी से ही जगह जगह खनन करके रेत डंप किया जा रहा है , हसौद से गुजरने वाली इस नदी पर जहा पर डेम का निर्माण हो रहा है आज भी क्षेत्र के बहुत से लोगों द्वारा वहा नहाने का उपयोग किया जाता है

जिससे इस तरह बड़े बड़े गड्ढे करके रेत निकालने से हादसा होने का भी खतरा बढ़ रहा है कुछ माह पूर्व ही ऐसे ही एक गड्ढे मे डूबने से एक युवक की मृत्यु भी हो चुकी है । जब संबंधित मुंशी से इस मामले पर बात करने की कोशिश की गई तो शासकीय काम है कह कर टालने की कोशिश की गई , परन्तु इस मामले की जानकारी जब हसौद तहसीलदार कमल किशोर पाटनवर को हुई तो उनके द्वारा तत्काल मौके पर जा कर जांच किया गया जिसमें वहां उपस्थित मुंशी ने किसी प्रकार की रेत खनन की अनुमति नही होने की बात कही जिस पर उपयोग किए जा रहे जेसीबी एवम करीब 100 ट्रैक्टर डंप किए गए रेत को तहसीलदार द्वारा जब्त किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *