आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूर की गोली मारकर की हत्या

admin
By admin
4 Min Read

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी आम लोगों को निशाना बना रहे हैं | दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारन गंजीपोरा इलाके में उन्होंने दो गैर स्थानीय मजदूर (Jammu Kashmir 2 migrant labours killed by terrorist) की गोली मारकर हत्या कर दी है  और इसी के साथ मारे गए 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ने ली है। कुलगाम में आतंकवादियों ने एक घर में घुसकर फायरिंग की थी, जिसमें दो की मौत हो गई थी और एक मजदूर घायल हो गया था। यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ने सभी प्रवासी मजदूरों को कश्मीर छोड़ने को कहा है, साथ ही ये भी कहा है कि देशभर में हुई मुस्लिमों की हत्या का बदला लिया जाएगा। ULF लश्कर का ही फ्रंटल ऑर्गनाइज़ेशन है।  

बताया जा रहा है कि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के वानपोह इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने तीन गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी। तीनों बिहार रहनेवाले हैं। इनकी पहचान राजा ऋषिदेव, जोगिंदर ऋषिदेव और चुनचुन ऋषिदेव के रुप में की गई है। घायल मजदूर को इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है। उधर, सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। 

इस घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। उन्होंने इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी फोन पर बात की और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि निर्दोष नागरिकों के एक-एक कतरे खून का बदला, आतंकवादियों और उनके हमदर्दों से लिया जाएगा। सिन्हा ने कहा कि राज्य में शांति और सामाजिक-आर्थिक प्रगति तथा लोगों के व्यक्तिगत विकास को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन हम इस प्रदेश के तेजी से विकास के प्रति वचनबद्ध हैं। 

कश्मीर में रविवार को आतंकियों ने तीन प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया।  आतंकियों ने साउथ कश्मीर के कुलगाम में बिहार के 3 लोगों को गोली मार दी। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। 24 घंटे के अंदर ये प्रवासियों पर तीसरा हमला था। ये हमला कुलगाम के वानपोह इलाके में किया गया, आतंकियों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिन्हें गोली मारी गई, वो सभी मजदूर थे। जिन दो मजदूरों की मौत हुई है उनके नाम राजा ऋषि देव और जोगिंदर ऋषि देव है। घायल की पहचान चुनचुन ऋषि देव के तौर पर हुई है। उसे अनंतनाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।     

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना ने कश्मीर घाटी में चार बाहरी मजदूरों की हत्या की रविवार को निंदा की और कहा कि किसी भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त कराया जाएगा। पिछले 24 घंटे में श्रीनगर, पुलवामा और कुलगाम जिलों में तीन अलग-अलग हमलों में बिहार के तीन और उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *