शख्स ने बस में छात्रा के गले में पहना दिया मंगलसूत्र, वहीं दोस्तों ने बरसाए फूल

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक स्कूली छात्रा के गले में जबरदस्ती मंगलसूत्र बांधने का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आपको बता दें कि छात्र उसे बस स्टॉप पर मंगलसूत्र पहना रहा है। वीडियो वायरल होते ही ऐसे में लोगों ने जांच की मांग करते हुए कहा कि छात्रा नाबालिग भी हो सकती है। 
आपको बता दें कि इस वीडियो में छात्रा स्कूल की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है और दोनों एक बस स्टॉप पर बैठे नजर आते हैं। वहीं उनके दोस्त दोनों का वीडिया बना रहे हैं। उसका एक दोस्त युवक को बगल में बैठी लड़की को मंगलसूत्र बांधने के लिए प्रोत्साहित करता है तो एक छात्र बगल में बैठी छात्रा के गले मे मंगलसूत्र बांधता है। इसके बाद वहां मौजूद सभी दोस्त फूल बरसाते हैं। 
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों द्वारा इसे शेयर किया गया। कई लोगों ने पुलिस से इस मामले की जांच करने का अनुरोध भी किया है क्योंकि लड़की उस समय स्कूल की ड्रेस में थी। वहीं लोगों ने पुलिस को जांच करने और यह पता लगाने के लिए प्रेरित भी किया है कि छात्रा कहीं नाबालिग तो नहीं है। 
वहीं अभी तक पता चला कि लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है,जबकि युवक एक पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ता है। दोनों को पूछताछ के लिए थाने भी लाया गया और पुलिस का कहना है कि छात्रा नाबालिग है। साथ ही छात्र और छात्रा के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। 

Share This Article