होनहार बलवान के होत चिकने पात

admin
By admin
2 Min Read

रिपोर्ट – एस के सिंह

जिला – पटना

इस कहावत के जमीन पर सही रूप देने का का काम एक के बेटे किये ।
फिर साबित की कि शिक्षा पर किसी एक का अधिकार नहीं होता । 
मेहनत के द्वारा इसे अमीर हो यह गरीब कोई भी हासिल कर सकता हैं ।

हर एक इंसान जिंदगी में मुश्किलों से जूझते हुए किसी न किसी दिन सफलता हासिल करता है। 
यह वह इंसान हैं जिसने कड़ी मेहनत के दम पर बीपीएससी ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर बनने का सपना पूरा किया है। बीपीएससी परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाने वाली  देश की चुनौतिपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। देश के अनेकों युवा  इस परीक्षा को पास कर ऑफिसर बनने का सपना देखते हैं। 

इसी प्रकार के सपने इस युवा ने भी सपना देखा  और सपनों को पुरा भी किया। विकाश ने बिहार लोक सेवा आयोग को पहली बार में पास किया है। विकाश ने बीपीएससी परीक्षा पहली बार में ही पास कर 723वीं रैंक हासिल की है। विकाश कुमार ने ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर  बनकर मिसाल कायम की है। 

विकाश नौबतपुर के चर्रा गांव संबंध रखते हैं, ये गांव विक्रम विधानसभा क्षेत्र में है। विकाश के पिता, मिथिलेश शर्मा पेशे से किसान  और मां गृहणी हैं ।

विकाश कुमार ने पटना में ही रहकर बिहार बोर्ड से  इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की। इंटरमीडिएट के बाद वह औरंगाबाद  सिन्हा कॉलेज  से स्नातक किये। विकाश ने मां-पिता,चाचा-चाची ,शिक्षकों को सफलता का श्रेय देते हुए कहा, “सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। कामयाब हुए हर उम्मीदवार का तजुर्बा कुछ न कुछ सिखाता है”इसलिए जिंदगी में सफलता हासिल करनी है तो उस सफलता के लिए प्रयासरत रहना होगा, क्योंकि कोई व्यक्ति कभी असफल नहीं होता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *