उफनाती महंगाई पर ऐसे लगेगी लगाम

admin
By admin
2 Min Read

व्यापार:- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगले महीने बैठक होने को है सूत्रों का कहना है कि बैठक में रेपो रेट दर बढ़ा दी जाएगी। रेपो रेट के बढ़ने के सन्दर्भ में आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने कहा है कि रेपो रेट के इजाफा होने की उम्मीद है क्योंकि ग्लोबल मार्केट में गिरावट जारी है इस गिरावट के चलते रुपया लगातार नीचे खिसकता जा रहा है लेकिन हम यह बिल्कुल नहीं चाहते की रुपया नीचे आए और महंगाई दर उफना जाए हम अपने प्रयासों से अब कोशिश करेंगे की रुपया स्थिर रहे और उसके दाम में उछाल आए।

महंगाई से रेपो रेट का कनेक्शन:- 

महंगाई और रेपो रेट के कनेक्शन के संदर्भ में आरबीआई गवर्नर ने कहा की केंद्र सरकार ने आरबीआई को यह निर्देश दिए हैं कि वह देश की महंगाई दर को 2 से 6 फीसदीं से अधिक इजाफा न होने दे। इस वजह से इस महीने की शुरुआत में RBI की MPC को रेपो रेट में 0.40 फीसदी का इजाफा करना पड़ा. इससे रेपो रेट 4.40 फीसदी पर पहुंच गया। उन्होंने कहा की अब महंगाई उफना रही है और आगामी समय मे हो सकता है
कि रेपो रेट और बढ़ेगी।

अप्रैल में चर्म पर पहुंची महंगाई:- 

आरबीआई गवर्नर में कहा है कि अप्रैल के महीने में महंगाई दर अपनी चर्म सीमा पर थी यह महंगाई पिछले 40 साल के रिकॉर्ड को तोड़ रही थी। इसी पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई ने रेपो रेट में वृद्वि की थी हालाकि अभी आगामी समय मे रेपो रेट में वृद्धि होने की अधिक संभावना हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *