कम हुई बेरोजगारी दर, देखें डेटा

admin
By admin
1 Min Read

देश– एक ओर बेरोजगारी को लेकर विपक्ष सरकार पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। वही अब राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग यानी NSO के डेटा के मुताबिक देश मे बेरोजगारी दर कम हुई है। बताया गया है कि देश मे 15 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 9.8 फीसदी से घटकर 7.2 फीसदी पर पहुंच गई है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश अब पुनः रोजगार सृजन के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोविड के कारण बेरोजगारी बढ़ी थी लेकिन अब लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।
इस सर्वे में पता चलता है कि महिलाओं के बीच शहरी इलाकों में बेरोजगारी की दर जुलाई-सितंबर की अवधि में एक साल पहले के 11.6 फीसदी से घटकर 9.4 फीसदी हो गई है. अप्रैल-जून में यह 9.5 फीसदी रही थी।
वही दावा किया जा रहा है कि अब तक करोडों लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। वही जल्द ही अन्य लोगों के लिए रोजगार सृजित किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *