[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड की राज्यपाल मौर्य – कोविड में अनाथ हुए छात्रों के लिए दून विवि में एक सीट आरक्षित
बिजनेस

उत्तराखंड की राज्यपाल मौर्य – कोविड में अनाथ हुए छात्रों के लिए दून विवि में एक सीट आरक्षित

admin
Last updated: April 18, 2026 7:52 am
admin
Share
SHARE

देहरादून। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कोरोनाकाल में अनाथ हुए छात्रों के लिए दून विश्वविद्यालय के प्रत्येक पाठ्यक्रम में इस सत्र से एक सीट आरक्षित करने की घोषणा की है। यह सीट निर्धारित सीटों के अतिरिक्त होगी। इस सीट पर दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को निश्शुल्क शिक्षा मिलेगी।

शुक्रवार को राज्यपाल ने दून विवि में डा. आंबेडकर चेयर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दून के चकराता क्षेत्र की अनुसूचित जाति, जनजाति व प्रदेश के अन्य आदिवासी क्षेत्र के लोग उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्ययंत्रों, पारंपरिक वेशभूषा व कलाकृतियों को संजोए हैं। इनके संरक्षण के लिए डा. आंबेडकर चेयर काम करेगा। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय समाज के ताने-बाने की गहरी समझ रखने वाले बाबा साहेब ने संविधान में विभिन्न कानूनों का समावेश किया, ताकि देश की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने दून विवि में इस सत्र से गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी भाषाओं में एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स व उत्तराखंड की लोक कला पर आधारित दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की घोषणा की।

दून विवि में बनेगा अटल चेयर सेंटर : धन सिंह एनटीपीसी चेयर, डा. आंबेडकर चेयर के बाद अब दून विश्वविद्यालय को जल्द ही अटल चेयर सेंटर मिलेगा। अटल चेयर सेंटर भी समाज के गरीब एवं जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित होगा। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कही। दून विवि में प्रदेश के पहले डा. आंबेडकर चेयर सेंटर के उद्घाटन मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि डा. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाते हुए 23वें स्थान से तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जो खुशी का विषय है।

कहा कि वर्ष 2022 में देश को सबसे ज्यादा आइएएस व आइपीएस देने वाला राज्य उत्तराखंड बनेगा। ई-ग्रंथालय में 20 लाख किताबें छात्रों के लिए उपलब्ध हैं। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में शत फीसद प्राचार्य व 93 फीसद प्रवक्ताओं की नियुक्ति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 35 दिनों के भीतर 22 करोड़ की लागत से बने डा. नित्यानंद हिमालयी शोध संस्थान का उद्घाटन किया जाएगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article एक अमेरिकी पत्रिका का दावा है कि तालिबान ने ही दानिश सिद्दीकी की बेरहमी से हत्या कर दी थी
Next Article यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा.

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?