मौसम: राजस्थान में अगले कुछ घंटों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

admin
By admin
2 Min Read

Rajasthan Weather Update जयपुर । राजस्थान में एक बार फिर बदलते मौसम का रुझान शुरू हो गया है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद देर शाम जयपुर में हल्की बारिश हुई। (राजस्थान मौसम) शहर के आसमान में गरज के साथ बादल छा गए। (राजस्थान में बारिश) इसके कुछ देर बाद ही राहत की बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
जानकारी के मुताबिक़, नौतपा से पहले बरसते बादलों ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। (राजस्थान में मौसम का हाल) इस बार कहा जा रहा है कि नौतपा 25 मई से शुरू होगा।

आंधी के साथ बारिश 

दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया है कि जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में अगले 24 घंटे में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। (राजस्थान का मौसम) इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 

यहां हो सकती है गरज के साथ बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चुरू, प्रतापगढ़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

आज सबसे अधिक रहा करौली में तापमान 

राजस्थान के करौली में शनिवार को अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। (Rajasthan Weather) इसके साथ ही राज्य के 10 जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। जबकि शुक्रवार को प्रदेश के 20 जिलों में पारा 45 डिग्री को पार कर गया था।

आगे क्या होगा हाल? 

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू हो जाएगा। यह दौर रविवार से मंगलवार तक चलेगा। इसके बाद एक बार फिर 25 मई से गर्मी आम आदमी को परेशान करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *