मकान मालिक ने तोड़ा दरवाज़ा तो ड्रम में मिले महिला के इतने टुकड़े

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। अपनी लिव-इन गर्लफ्रेंड श्रद्धा वॉकर की कथित रूप से हत्या करने के बाद उसके शरीर को 35 हिस्सों में काटने के आरोप में पिछले महीने दिल्ली में आफताब अमीन पूनावाला की गिरफ्तारी हुई थी और देश में यह काफी विवादित एवं चर्चित मामला रहा था।
हालाँकि इसके बाद से देश भर से इसी तरह के कई मामले सामने भी आ रहे हैं। हाल ही में जो ताजा मामला सामने आया है वह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का बताया जा रहा है। यहाँ एक बंद किराए के घर में रखे ड्रम में एक महिला के शरीर के कई अंग के टुकड़े पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस को संदेह है कि शव एक साल से अधिक समय से वहीं पड़ा हुआ था।
यह बताया जा रहा है किराएदार द्वारा किराया नहीं दिए जाने पर घर के मालिक ने दरवाजा तोड़ा तो महिला के शरीर के अंग वहां उसे मिले। इस मामले में विशाखापत्तनम शहर के पुलिस आयुक्त श्रीकांत का यह कहना है कि उक्त मामला आज विशाखापत्तनम के मदुरवदा से सामने आया जब मकान मालिक घर में फरार किरायेदार के सामान को हटाने के लिए जबरदस्ती घर में घुसा गया। 
जानकारी के अनुसार जून 2021 में किराएदार ने पत्नी के गर्भवती होने का हवाला देकर बकाया चुकाए बिना मकान को खाली कर दिया था। हालाँकि इस बीच वह एक बार पिछले दरवाजे से घर भी आया था, लेकिन अभी तक मालिक को बकाए का भुगतान नहीं किया था।
इस कड़ी में एक साल से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद, मालिक ने जबरदस्ती किरायेदार का सामान हटाने के लिए गेट को तोड़ दिया। वहीं उसके बाद एक ड्रम से महिला के शरीर के हिस्से भी बरामद किए गए हैं। 
पुलिस ने यह भी कहा कि शुरुआती सबूतों से पता चलता है कि शव को एक साल पहले टुकड़ों में काट दिया गया था, जिसे अब खोज कर निकला गया है। वहीं आगे यह कहा गया है कि हमें संदेह है कि यह उसकी पत्नी भी हो सकती है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *