देश– भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। वही शेयर मार्केट में बीते कई महीनों से चल रही बिकवाली खत्म होती नजर आ रही है और इन्वेस्टर अब भारतीय शेयर में अपना धन निवेश करने में इंटरेस्ट जता रहे हैं।
वही विशेषज्ञ का कहना है कि बीते सप्ताह सेंसेक्स ने उछाल मारा ओर भारतीय बाजार की दशा ठीक ठाक रही है। वही अब विदेशी निवेशक भारत की ओर रुझान दिखा रहे हैं और तगड़ा इन्वेस्टमेंट करने का प्लान बना रहे हैं। क्योंकि अभी की स्थिति देखते हुए यह साफ है कि भारत के शेयर बाजार की रौनक पुनः लौटने वाली है।
सूत्रों का दावा है कि ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि का चक्र समाप्त होने की संभावना, महंगाई में नरमी, अमेरिका के उम्मीद से बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) की जुझारू क्षमता की वजह से एफपीआई भारतीय शेयरों में पैसा लगा रहे हैं।
