Category: viral news
-
ढाई फिट लम्बे लड़के सर बंधेगा सेहरा, जाने कितनी है लड़की की हाइट
वायरल– अजीम मंसूरी जिनकी हाइट काफी कम है। यह महज ढाई फीट के है। लोग इनकी हाइट को लेकर इनका मजाक भी बनाते है। लेकिन इन्हें लोगो से कोई फर्क नही पड़ता। यह अपने जीवन मे काफी खुश हैं और अपनी जिंदगी को जीना चाहते हैं।काफी समय से यह अपने लिए एक जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे। क्योंकि इन्हें अपना घर बसाना था। वही अब इनकीं तलाश पूरी हो गई है और 7 नवंबर को यह शादी के पवित्र बंधन में बंध जायेगे।अजीम मंसूरी बुशरा नाम की लड़की से शादी कर रहे हैं। बुशरा की हाइट महज 2 फीट है। इनकी शादी की तैयारी में इनका परिवार जुटा हुआ है। अजीम ने बीते मार्च अपने लिए दुल्हन खोजना शुरू किया था।इन्होंने पुलिस से लेकर मीडिया तक से यह गुजारिश की थी कि वह लोग इनकीं मदद करें। वही अब आखिरकार इनकी मेहनत सफल हो गई है। आगामी 7 नवम्बर को इनके सर सेहरा सज जाएगा। अजीम अपनी शादी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। -
अपने हाथ पर लाखों मधुमक्खी लिये चल दिया सख्स, वीडियो हुआ वायरल
वायरल– आज के समय मे जहाँ कई लोग अपना व्यक्त सकारात्मक चीजे करने में व्यतीत करते हैं। वही कई लोग ऐसे है जिन्हें खाली वक्त में खुरापात सूझती रहती है। वह अपने खुरापाती दिमाग को चलाकर कुछ ऐसा काम कर देते हैं की उसे देखकर लोगो के होश उड़ जाते हैं।कई लोग ऐसे लोगो को सनकी और पागल भी कहते हैं। लेकिन यह लोग अपने मन की ही करते हैं। ऐसी ही घटना अभी हाल ही में सामने आई है। जब एक लड़के ने एक मधुमक्खी रानी को किडनैप कर लिया। उसकी इस हरकत से मधुमक्खी उसपर भिड़ गई। क्योंकि मधुमक्खी अपनी रानी मधुमक्खी से सबसे अधिक प्यार करती है।लड़के की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लड़के ने अपनी मुठी में रानी मधुमक्खी को पकड़ रखा है। लड़के की इस हरकत को देखकर उसके हाथ पर मधुमक्खी ने हमला बोल दिया और असंख्य मधुमक्खी उसकी हाथ पर लिपटी हुई है।सबसे ताज्जुब की बात यह है कि लड़के कोई कोई फर्क नही पड़ रहा है। वह अपने हाथ पर असंख्य मधुमक्खी का झुंड लिए आगे बढ़ता जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर लड़के की इस हरकत को उसका पागलपन बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सनकी हरकत है। अब तक इस वीडियो को 26 लाख व्यू मिल चुके हैं।Man carries an entire bee colony on his arm by holding the queen in his fist
🎥: daniirodma pic.twitter.com/HuV10lAEv0
— The Sun (@TheSun) October 26, 2022
-
बंदूक चलाते हुए शख्स ने कर दी बहुत बड़ी गलती फिर जो हुआ
डेस्क। सोशल मीडिया में आए दिन ऐसी वीडियो वायरल होती रहती हैं जिन्हें देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। वहीं हमें भी एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है जिसमें एक शख्स को बाउंड्री पर बैठकर बंदूक चलाते हुए देखा जा सकता है।वहीं इसी दौरान कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आपको हंसी भी आ जाएगी और आप हंस-हंसकर लोट पोट भी हो जाएंगे। इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @Fun_Viral_Vids से साझा किया गया है। वहीं इस वीडियो को अब तक 9700 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं साथ ही 300 से ज्यादा लाइक्स और तमाम रिट्वीट भी इस वीडियो पर हैं।इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी स्थान पर एक शख्स बाउंड्री बाल के ऊपर बैठा हुआ है और उसने बंदूक को हाथ में ले रखा है और वह किसी चीज पर निशाना लगाने की कोशिश भी कर रहा है। वहीं उसके आसपास कुछ और लोग भी बैठे हुए है। इसमें एक शख्स बंदूक लेकर बैठे शख्स के पास खड़ा होता है और कुछ लोग बाउंड्री बाल के दूसरी ओर बैठे हुए होते हैं।इसके साथ ही बंदूक लिए बैठा शख्स बंदूक चलाने से पहले कुछ कहता नजर आ रहा है साथ ही वह बंदूक से निशाना लगाने की कोशिश भी कर रहा होता है। इसी दौरान उसके पास खड़ा शख्स बाउंड्री से नीचे उतर जाता है और ऐसा लगता है कि उसे बंदूक की आवाज से डर लगने लगता है। साथ ही इसके अलावा आसपास बाउंड्री पर बैठे लोग भी काफी डर जाते हैं।इस वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि जैसे ही सभी लोग बाउंड्री से नीचे उतर जाते हैं वैसे ही बंदूक लेकर बैठा शख्स ट्रगर को दबा देता है। लेकिन इस दौरान वह एक गलती कर देता है और वह ये है कि उसने बंदूक को चलाने से पहले बंदूक को अपने सीने से लगा रखा था। इसलिए जैसे ही वह बंदूक का ट्रगर दबाता है शख्स को जोर का झटका लगता है और वह खुद को रोक नहीं पाता और बाउंड्री से नीचे गिर जाता है। -
बस में दादी ने किया ऐसा शानदार डांस की सबके उड़ गए होश
Viral– आज के समय मे सोशल मीडिया लोगो के दिमाग पर हावी है। हर कोई सोशल मीडिया का दीवाना है। लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह के वीडियो शेयर करते हैं और उनके वीडियो पलक झपकते ही वायरल हो जाते हैं।वही अब सोशल मीडिया पर एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। दादी के इस वीडियो में वह शानदार डांस करते नजर आ रही है। वीडियो एक बस का है बस में दादी एक गाने पर धमाकेदार डांस करते नज़र आ रही है।वीडियो काफी शानदार है। वीडियो में दादी के एक्सप्रेशन काफी लाजवाब है। उन्हें देखकर हर कोई यही कह रहा है कि उन्होंने कही से ट्रेनिंग ली है. दादी के जबरदस्त एक्सप्रेशन और ठुमके देखकर लोग खुश हो रहे हैं और वीडियो की तारीफ कर रहे हैं।Age no bar
Place no bar
Enjoy every moment of life
Just see the video to learn this beautiful life lesson from a senior woman grooving in a bus in Tamil Nadu on a popular MGR song 😊❤️#Thursdaymotivation video @bbctamil pic.twitter.com/6HpuJQRiQe— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) October 6, 2022
Age no bar
Place no bar
Enjoy every moment of life
Just see the video to learn this beautiful life lesson from a senior woman grooving in a bus in Tamil Nadu on a popular MGR song 😊❤️#Thursdaymotivation video @bbctamil pic.twitter.com/6HpuJQRiQe— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) October 6, 2022
-
संस्कृति में कमेंट्रेटरी का वीडियो हुआ वायरल, यूजर बोले काश
वायरल– सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर आप दंग रह जाते हैं। यह वीडियोज लोगो का ध्यान खूब आकर्षित करते हैं। वही अभी तक हम सभी ने मैच की कमेंट्रेटरी अंग्रेजी और हिंदी भाषा मे सुनी है। लेकिन आज सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मैच की कमेंट्रेटरी संस्कृति भाषा मे की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक मैच की कमेंट्रेटरी संस्कृति भाषा मे कर रहा है। युवक की कमेंट्रेटरी का यह अंदाज लोगो को खूब पसंद आ रहा है। लोग जमकर युवक की तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि आज तक किसी ने भी इस तरह की कमेंट्रेटरी नही देखी व सुनी होगी। जिसमें संस्कृति भाषा मे मैच के बारे में बोला जा रहा है।Sanskrit and cricket pic.twitter.com/5fWmk9ZMZy
— lakshmi narayana B.S (@chidsamskritam) October 2, 2022
Sanskrit and cricket pic.twitter.com/5fWmk9ZMZy
— lakshmi narayana B.S (@chidsamskritam) October 2, 2022
इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर कहता है कि कमेंट्रेटरी का यह अन्दाज बेहतरीन है। वही एक यूजर यह इच्छा जाहिर कर रहा था कि काश मैं भी इस तरह की संस्कृति भाषा बोल पाता। -
पुलिस ने पहले डैम से निकाल शव फिर खटिया पर रखकर ले गए पोस्टमार्टम हाउस तक
देश– वैसे तो समाज मे पुलिस को लेकर एक धारणा बनी हुई है कि यह लोग बड़े कठोर होते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के बेतुल से पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। यहां एक डैम में एक बुजुर्ग का शव पड़ा था।
पुलिस ने उस शव को डैम से निकाल और रास्ता सही नही था जिसके चलते वहां एम्बुलेंस नही जा सकती थी। तो शव को खटिया पर रखकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस ले गए।पुलिस का यह चेहरा देखकर लोग दंग रह गए। जिसने भी देखा उसने इस दृश्य की तस्वीरें निकाल ली और अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी ट्रेड कर रही है। लोग पुलिसकर्मियों की खूब सराहना कर रहे हैं।घटना बेतूल के कुप्पा गांव की है पुलिस को यह सूचना मिली थी कि गांव के डैम में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस जब वहां पहुंची तो पुलिस को पता चला की जिस स्थान पर डैम है वहां तक सड़क नही जाती।पुलिस को 3 किलोमीटर तक पैदल चलकर वहां तक जाना पड़ा। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने हेतु पुलिस ने दिमाग लगाया और गांव से एक खटिया मंगवाकर। शव को उसपर लिटाया और कंधे पर खटिया उठाकर शव पोस्टमार्टम हाउस तक ले गए।पाढर पुलिस चौकी प्रभारी रवि ठाकुर ने कहा, शव की शिनाख्त कुप्पा गांव के ही रहने वाले सम्मू (70) के रूप में हुई है. उनके बेटे मजोली ककोडिया ने शव की पहचान करने के बाद पंचनामा पर हस्ताक्षर किया। शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। -
पत्रकार से ऐसा क्या बोल गया छात्र कि लोटपोट हो गए लोग
डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों स्कूली छात्रों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पत्रकार बच्चों से कुछ सवाल करते हुए नजर आती है वीडियो के मुताबिक बच्चे मैथ्स का पेपर देकर घर लौटने की तैयारी कर रहे होते हैं, तभी एक महिला पत्रकार उन्हें रोककर उनसे मैथ्स का फॉर्मूला पूछने लग जाती है।
जहां कुछ बच्चे तो इसका सही जवाब दे जाते हैं, तो वहीं एक छात्र जो जवाब देता है, उसे सुनकर नेटिजन्स हंस-हंसकर लोटपोट हैं। तो आप भी देखिए ये वीडियो और मजे लीजिए उस बच्चे ने ऐसा क्या कहा।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक महिला रिपोर्टर स्कूली छात्रों से सवाल पूछ रही होती है कि तभी इसी दौरान वह छात्रों से कहती है a+b का होल क्यूब का फॉर्मूला आपके 10th में रहता है या नहीं। इस पर बच्चे जवाब देने लग जाते हैं।
एक बताता है, तो दूसरा उसे सही करने की कोशिश करता है और इसी तरह रिपोर्टर और भी बच्चों से यही सवाल करती है तो एक बच्चा कुछ ऐसा जवाब देता है, जिसे सुनकर हंस-हंसकर आपका भी पेट दर्द होने लग जाएगा।
https://www.instagram.com/reel/Ch1cQqNALzF/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब धमाल मचा रहा है। वहीं लोगों को ये वीडियो कितना पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अब तक 3.7 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज करा रहे हैं।
-
पुल तोड़ने गया बुलडोजर नदी में समाया, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral – सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखकर हमारी आंखे फटी की फटी रह जाती है।
वही इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुलडोजर नदी पर बने पुल को तोड़ते नजर आ रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं एक वीडियो जो नदी पर बने पुल को तोड़ता है। लेकिन वह खुद नदी ने समा जाता है। बुलडोजर दो से तीन बार पुल के नीचे वाले हिस्से को तोड़ने का प्रयास करता है। पुल धीरे धीरे भरभराकर टूटता है। पुल टूटते ही बुलडोजर नदी में समा जाता है। लोग इस वीडियो को देखकर दंग रह गए हैं।बुलडोजर पर कितने लोग सवार थे इस बात का कोई अंदाजा नही लगा पा रहा है। लेकिन बुलडोजर में ड्राइवर जरूर था। लोग कह रहे हैं कि इस बुलडोजर वाले हादसे में ड्राइवर बुरी तरह घयाल हुआ है। वही यह हादसा उत्तरप्रदेश का बताया जा रहा है। -
तीन सहेलियां इतना नाची की जमीन में हुआ गड्ढा , मचा हंगामा
वायरल– सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म जिसपर अक्सर कोई न कोई अतरंगा वीडियो वायरल होता रहता है। वही अब सोशल मीडिया पर एक दोस्तो की पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन पार्टी कब दुख में बदल जाती है किसी को पता ही नहीं चलता।
पार्टी में 3 सहेलियां जमकर डांस कर रही है। वह बहुत खुश हैं। लेकिन उनकी खुशी तब दुख में तब्दील हो जाती है जब उनके नाचने से सीवर का गड्ढा खुल जाता है और वह सहेलियां उस गड्ढे में गिर जाती है। इस घटना को देखकर हर कोई दंग रह जाता है।इन तीनो दोस्तो में एक लड़की जिसने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी थी। वह अपनी सहेलियों को पकड़ने की कोशिश करती है लेकिन वह उन्हें पकड़ नही पाई। और खुद भी बाकी सहेलियों के साथ गड्ढे में गिर गई। -
स्कूली बच्चो से 1 किलोमीटर तक सर ढुलाई गई किताबे, तस्वीरे हुई वायरल, हेडमास्टर सस्पेंड
देश– बिहार की सरकार आय दिन सुर्खियों में बनी हुई है। उनकी नीतियां सावालो के घेरे में है। एक तरफ जहां बिहार सरकार बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा कर रही है।
वही दूसरी ओर एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बिहार की उम्दा शिक्षा व्यवस्था को सवालों के कटघरे में उतार रही है।मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है। हनुमान नगर मध्यमिक विद्यालय और नारायणपुर मध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टरों ने अपने स्कूल के छात्रों के सिर पर किताबों के बंडल लादकर उन्हे 1 किलोमीटर पैदल चलवाया।बताया जा रहा है कि हेडमास्टर ने छात्रों से एक सरकारी कार्यलय में किताबे पहुंचवाने का काम करवाया है। वही जब इस घटना की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बिहार के शिक्षा विभाग में हंगामा मच गया।जिला स्कूल शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जानकारी के लिए बता दें नारायणपुर मध्य विद्यालय के हेडमास्टर ने अपने स्कूलों के छात्रों को बीआरसी भवन से किताबों के बंडल स्कूल लाने के निर्देश दिए थे।