ढाई फिट लम्बे लड़के सर बंधेगा सेहरा, जाने कितनी है लड़की की हाइट

admin
By admin
1 Min Read

वायरल– अजीम मंसूरी जिनकी हाइट काफी कम है। यह महज ढाई फीट के है। लोग इनकी हाइट को लेकर इनका मजाक भी बनाते है। लेकिन इन्हें लोगो से कोई फर्क नही पड़ता। यह अपने जीवन मे काफी खुश हैं और अपनी जिंदगी को जीना चाहते हैं।
काफी समय से यह अपने लिए एक जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे। क्योंकि इन्हें अपना घर बसाना था। वही अब इनकीं तलाश पूरी हो गई है और 7 नवंबर को यह शादी के पवित्र बंधन में बंध जायेगे।
अजीम मंसूरी बुशरा नाम की लड़की से शादी कर रहे हैं। बुशरा की हाइट महज 2 फीट है। इनकी शादी की तैयारी में इनका परिवार जुटा हुआ है। अजीम ने बीते मार्च अपने लिए दुल्हन खोजना शुरू किया था।
इन्होंने पुलिस से लेकर मीडिया तक से यह गुजारिश की थी कि वह लोग इनकीं मदद करें। वही अब आखिरकार इनकी मेहनत सफल हो गई है। आगामी 7 नवम्बर को इनके सर सेहरा सज जाएगा। अजीम अपनी शादी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *