इस मंत्र के जाप से बनेगा धन योग और बरसेगी कृपा

admin
By admin
2 Min Read

आध्यात्मिक– आज के युग मे प्रत्येक व्यक्ति अपना जीवन सुख और समृद्धि के साथ व्यतीत करना चाहता है। हर कोई धन प्राप्ति के लिए संघर्ष करता है। कुछ लोगो के भाग्य में धन योग होता है और उन्हें आसानी से अपने जीवन मे हर चीज हासिल हो जाती है। 
लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं। जिन्हें अपने जीवन मे काफी संघर्ष के बाद भी धन की प्राप्ति नही होती। वैसे तो सफलता आपके संघर्ष और ज्ञान पर निर्भर करती है। लेकिन कई बार हमारे जीवन के योग इसे प्रभावित करते हैं। वही आज हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नित्य जाप करने से आपका भाग्य बदल सकता है और आपकी कुंडली मे धन योग बन सकता है।
धार्मिक ग्रन्थों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति सिद्धिदायक शाबर मंत्र का जाप करता है तो आपके हर तरह के उद्देश्य की पूर्ति होती है। कहते हैं इन मंत्रों की रचना महान ऋषि मुनियों ने की है। यह सभी मंत्र उनकी वर्षों की तपस्या का फल है। वही अगर आप सिद्धिदायक शाबर मंत्र के जापो को विधि से करते हैं तो आपकी प्रत्येक मनोकामना पूरी हो जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक माता लक्ष्मी धन की देवी है। यदि आपपर इनकीं कृपा हुई तो आपको हर काम मे आसानी से सफलता हासिल हो सकती है। वही अगर आप धन को लेकर परेशान रहते हैं तो नित्य आपको इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। ऊँ नमः विष्णुप्रियाय, ऊँ नमः शिवप्रियाय, ऊँ नमः कामाक्षाय ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं फट् स्वाहा।
कहते हैं यह मंत्र धन प्राप्ति के योग का निर्माण करता है और आपके जीवन के सभी क्लेश को दूर कर आपके जीवन को खुशियों से भर देता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *