एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हुई 34 साल की जाने इनकी लोकप्रिय फिल्में

admin
By admin
2 Min Read

मनोरंजन– बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही है। इन्होंने अपने बलबूते पर सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाई है। परिणीति चोपड़ा को एक पॉवरफुल एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। क्योंकि परिणीति चोपड़ा को जब हार का सामना करना पड़ा तब भी यह मुस्कुराती रही।
परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 से की है। तब इनकी फिल्में लेडीज वर्सेज रिकी वेहल आई। इसमे वह रणवीर सिंह के साथ दिखी। यह फ़िल्म काफी पसंद की गई और परिणीति चोपड़ा के पंखों को यही से उड़ान मिली।
इस फ़िल्म के बाद साल 2011 में जब परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ इश्कजादे में काम किया। तो इनके काम की खूब सराहना की गई। इस फ़िल्म ने परिणीति को सफल बनाया और लोगो को अर्जुन और परिणीति की जोड़ी खूब पसंद आई।
इस फिल्म के लिए परिणीति ने बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का टाइटल भी जीता था. 46.38 करोड़ की इनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली ये फिल्म समीक्षकों को पसंद आई थी।
इन दोनों फिल्मों के बाद परिणीति चोपड़ा काफी लोकप्रिय हुई और दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। फ़िल्म हंसी तो फसी में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया।
वही जब सुशांत सिंह राजपूत के साथ परिणीति चोपड़ा की शुद्ध देशी रोमांस मूवी आई तो यह एक दम छा गई। सुशांत के साथ इनकी जोड़ी को खूब प्यार मिला और इस फ़िल्म ने खूब कमाई की।बता दें यह फ़िल्म लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *