Aditya Narayan की इसी साल बजेगी शहनाई, अब Neha Kakkad से नहीं बल्कि इस खूबसूरत लड़की से करेंगे शादी

0
9

Aditya Narayan की इसी साल बजेगी शहनाई, अब Neha Kakkad से नहीं बल्कि इस खूबसूरत लड़की से करेंगे शादी

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड और आदित्य की जल्द शादी की खबरें उड़ी थी। वहीं हाल ही में दिए इंटरव्यू में नेहा कक्कड़ ने ऐसी खबरों पर चैंकाने वाला खुलासा किया है। नेहा कक्कड़ ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि-आदित्य एक बेहद खूबसूरत इंसान हैं। उनका दिल सोने जैसा है और मैं ये बताते हुए बहुत खुशी महसूस कर रही हूं कि मेरा प्यारा दोस्त इसी साल अपनी लॉन्गटर्म गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहा है। मैं उसके लिए खुशियों और सालों-साल उनका साथ बने रहने की कामना करती हूं। इस इंटरव्यू से साफ है कि नेहा और आदित्य दोस्त से बढ़कर और कुछ भी नहीं हैं।

Aditya Narayan की इसी साल बजेगी शहनाई, अब Neha Kakkad से नहीं बल्कि इस खूबसूरत लड़की से करेंगे शादी

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आदित्य नारायण ने रिएलिटी शो पर उड़ी अपनी और नेहा कक्कड़ की शादी की खबरों को फेक बताया था। जिसके बाद ये माना जा रहा था कि इन दोनों की फ्लर्टिंग शो का हिस्सा मात्र थी। इसके अलावा नेहा कक्कड़ एक म्यूजिक वीडियो में आदित्य के साथ रोमांस करती भी दिखाई दी थीं। लेकिन अब उनके बयान से ये साफ है कि इन दोनों के बीच कुछ नहीं चल रहा है, बल्कि सिर्फ दोस्ती का ही रिश्ता है।

बात करें नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की तो इन दोनों की शादी की खबरें तब उड़ी थीं, जब शो पर आदित्य की फैमिली पहुंची थी और सभी ने मजाक-मजाक में ही सही लेकिन नेहा को बहू बोल दिया था। वहीं शो के होस्ट आदित्य खुद भी कई बार शो की जज नेहा से फ्लर्ट करते और शादी का प्रपोजल देते दिखाई दिए थे। इन दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस जबरदस्त पसंद भी कर रहे थे लेकिन अब नेहा के इस बयान के बाद मालूम होता है कि फैंस का दिल टूट जाएगा।

एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। बीते दिनों उनके एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने ब्रेकअप से जुड़ी खबरों को फिर से ये कहकर हवा दे दी थी कि नेहा कक्कड़ टीवी पर रोईं तो लोगों ने उनका भरोसा कर लिया। इसके बाद नेहा ने भी जवाब दिया।