अदनान सामी ने इंस्टाग्राम से डिलीट की सारी पोस्ट्स लिखा अलविदा, चिंता में फैंस

admin
By admin
2 Min Read

 

डेस्क। अदनान सामी ने अचानक इंस्टाग्राम से अपने सभी पोस्ट डिलीट कर के एकाउंट को खाली कर दिया हैं। एकाउंट से सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट करने के बाद अदनान ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि ‘अलविदा’। 

अदनान के ऐसा करने से उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। उनके अलविदा वाले पोस्ट पर तमाम फैंस कमेंट करके उनसे इसका कारण पूछा रहे है। फैंस हैरान है कि आखिर गायक ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया और उनकी लोकप्रियता दो दर्शाने वाली एक से एक पोस्ट्स को डिलीट क्यों किया।

कुछ लोग जहां इसे उनकी नई एल्बम को प्रमोट करने का तरीका बता रहे है। जानकारी के अनुसार बता दें कि ‘अलविदा’ उनके गाने का नाम है। इसलिए कई लोगों ने उनसे इसे लेकर सवाल भी किए हैं। 

उनके फैंस में से एक तजमेरा शरमीन ने लिखा,”क्या हुआ सर? मुझे लगता है कि ये एक नई शुरुआत होगी! आपका नया गाना या कुछ और?” 

एक अन्य यूजर ने लिखा,”मुझे नहीं पता आप किस दौर से गुजर रहे हैं पर मैं ये जानता हूं कि आप बहुत ही बेहतरीन व्यक्ति है। खुद से प्यार करो हम आपके लिए हमेशा हैं।” 

लोग अलग अलग कयास लगा रहे हैं पर सच क्या है यह कोई नहीं जानता।

आपको यह भी बता दें कि अदनान सामी 90 के दशक के बेहतरीन सिंगर हैं, जिन्होंने ‘भीगी-भीगी रातों में’, ‘कभी तो नजर मिलाओ’, ‘तेरी याद आती है’ और ‘मुझको भी तो लिफ्ट करादे’ जैसे शानदार गाने इंडस्ट्री को दिए हैं। हाल ही में सिंगर अपने एक नए अवतार के साथ फैंस के सामने आए थे उन्होंने 230 किलो से अपना वजन 75 किलो कर लिया है और शायद अब वो अपने नए गाने से भी सबको चौकाने की फिराक में हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *