भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इन दिनों वो ‘Bigg Boss 15’ के सीजन 15 को लेकर चर्चा में । ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) में इस बार भोजपुरी फिल्मों की क्वीन अक्षरा सिंह की एंट्री होने वाली हैं। वह करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो की कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं।इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ फोटोज बाथटब से वायरल हो रही हैं, जिसे उनके चाहनेवाले बेहद पसंद कर रहे हैं और फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
अक्षरा बाथटब में लेटी दिख रही हैं और उन्होंने बाथरॉब पहना हुआ है। इन तस्वीरों के साथ-साथ अक्षरा सिंह ने यह इशारा भी दे दिया है कि उन्हें कम आंकना या पंगा लेना भारी पड़ सकता है।
इस तस्वीर में अक्षरा सिंह हाथ में वाइन गिलास पकड़े पोज दे रही हैं और कैप्शन में लिखा है, ‘अब जादू चलाने का वक्त आ गया है।’
इन तस्वीरों पर फैन्स के साथ-साथ सिलेब्रिटीज भी कॉमेंट कर अक्षरा सिंह को बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि ‘बिग बॉस’ मेकर्स ने हाल ही अक्षरा सिंह की एंट्री वाला प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में अक्षरा कह रही हैं, ‘जो लोग हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब कर देते हैं ना इन सबका लबर लबर बंद कर देंगे।
वैसे तो हम जबरदस्ती का रोमांस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन यहां जरूरत पड़ी ना, तो हमें ऐक्शन करना भी बराबर आता है।’हालांकि शेयर किए गए प्रोमो में अक्षरा सिंह का चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन आवाज और आंखों से लग रहा है कि वह अक्षरा ही हैं।
बताया जा रहा है कि वह अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ 8 अगस्त को ‘बिग बॉस ओटीटी’ के घर में एंट्री लेंगी। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के लिए 12 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जिनमें नेहा भसीन, अनुषा दांडेकर, रिद्धिमा पंडित, करण नाथ, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सेहजपाल, राकेश बापट, उर्फी जावेद, अक्षरा सिंह, जीशान खान, नेहा मलिक और पवित्रा लक्ष्मी शामिल हैं। पॉप्युलर सिंगर मिलिंद गाबा का भी नाम चर्चा में है।
