सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 31 करोड़ रुपये का एक डुप्लेक्स खरीदा है। Zapkey.com के दस्तावेजों के मुताबिक 5184 वर्गफुट के इस घर के बिग बी मालिक बन गए हैं।
अमिताभ बच्चन ने ये डुप्लेक्स क्रिस्टल ग्रुप के ‘अटलांटिस प्रोजक्ट’ में खरीदा है। बिग बी के नए आशियाने की तो उन्हें एक दो नहीं बल्कि 6 कार पार्किंग मिली है। 28 मंजिला इस इमारत में ये डुप्लेक्स फ्लैट 27वीं मंजिल पर है।
अब अमिताभ बच्चन इस डुप्लेक्स के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के पड़ोसी बन गए हैं। सनी ने 28 मार्च को 16 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा। ये प्रॉपर्टी सनी ने अपने असली नाम यानी करण जीत कौर वोहरा के नाम से खरीदी है।
वहीं इस संपत्ती के लिए सनी ने 48 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी अदा किया। सनी लियोनी का ये नया आशियाना अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है। इस 5BHK अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3,967 वर्गमीटर है। इस अपार्टमेंट में तीन कार पार्किंग स्लॉट हैं।
